{"_id":"6978a65da27d2b626f0fca21","slug":"married-woman-body-exhumed-after-40-days-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: विवाहिता के शव को 40 दिन बाद कब्र से निकाला, जांच के लिए भेजा, बीमारी से मौत या हत्या का खुलेगा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: विवाहिता के शव को 40 दिन बाद कब्र से निकाला, जांच के लिए भेजा, बीमारी से मौत या हत्या का खुलेगा राज
Tue, 27 Jan 2026 05:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 27 Jan 2026 05:20 PM IST
सार
आरोप है कि शबनम की हत्या कर दी गई। मायके के लोगों को तबीयत खराब होने से मौत होना बताया, इसके बाद आपसी सहमति से शबनम के शव को दफन कर दिया गया।
विज्ञापन
चंडौस थाना
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंडौस क्षेत्र के गांव सुदेशपुर में दहेज हत्या के मामले में 27 जनवरी को डीएम के आदेश पर 40 दिन बाद विवाहिता के शव को मजिस्ट्रेट की मौजदूगी में कब्र से शव निकाला गया है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
दिल्ली के छतरपुर निवासी नसीर खां ने गत सात जनवरी को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी शबनम (25) की शादी चंडौस के गांव सुदेशपुर निवासी शौकत अली के बेटे इरफान से 24 नवंबर 2024 को हुई थी। कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला, उसके बाद ससुरालीजन शबनम से दहेज के लिए मारपीट करने लगे। आरोप है कि 15 दिसंबर 2025 को शबनम की गांव सुदेशपुर में उसकी हत्या कर दी गई। मायके के लोगों को तबीयत खराब होने से मौत होना बताया, इसके बाद आपसी सहमति से 16 दिसंबर को शबनम को सुदेशपुर में दफन कर दिया गया।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ समय बाद उन्हें जानकारी हुई कि उनकी बेटी की दहेज के लिए हत्या की गई है तो पिता नसीर ने शबनम के पति इरफान सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही डीम से शव को कब्र से निकलवाकर जांच कराने की मांग की गई। जिलाधिकारी के आदेश पर मंगलवार को गांव सुदेशपुर पहुंच कर सीओ गभाना धनंजय सिंह व तहसीलदार मजिस्ट्रेट की मौजूगी में शबनम के क्षत विक्षत हुए शव को 40 दिन के बाद कब्र से निकल वाया गया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
मृतका के परिजनों की शिकायत पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, उसके आधार पर ही उच्च अधिकारियों के निर्देश पर महिला के शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।-धनंजय सिंह सीओ गभाना।