{"_id":"652063b146214c2d6507ec08","slug":"married-by-paying-one-lakh-rupees-bride-missing-after-ten-days-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-215-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एक लाख रुपये देकर शादी रचाई, दस दिन बाद हुई दुल्हन लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एक लाख रुपये देकर शादी रचाई, दस दिन बाद हुई दुल्हन लापता
Sat, 07 Oct 2023 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:14 AM IST
सार
शादी के पांच दिन बाद पत्नी ने गाजियाबाद जाने की बात कही। युवक उसके साथ गाजियाबाद में रहने लगा। बीते रविवार को युवक किसी काम से गुरुग्राम गया था। जब वापस गाजियाबाद आया, तो वहां से उसकी पत्नी गायब थी। युवक ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ नहीं पता चला।
विज्ञापन
दुल्हन लापता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक लाख रुपये देकर ब्याह रचाने के बाद पत्नी अचानक लापता हो गई। परेशान पति ने अब दादों थाने में तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। जनपद बुलंदशहर के गांव गोकुलपुर निवासी नेपाली सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह के अनुसार बीते सितंबर में दादों के गांव ककरौआ नगला निवासी सत्यवीर पुत्र प्रमुख सिंह ने उसकी शादी कराने की पेशकश की थी।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद वह अपने एक अन्य साथी के साथ प्रीति पुत्री लाल राम निवासी बौनई अलीगढ़ को बुलाकर ले आए। तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार युवक से एक लाख रुपये लेकर परिजनों को बुलाकर नरौरा में एक जगह शादी करा दी गई।
विज्ञापन
शादी के पांच दिन बाद पत्नी ने गाजियाबाद जाने की बात कही। युवक उसके साथ गाजियाबाद में रहने लगा। बीते रविवार को युवक किसी काम से गुरुग्राम गया था। जब वापस गाजियाबाद आया, तो वहां से उसकी पत्नी गायब थी। युवक ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ नहीं पता चला। पीड़ित युवक ने तीनों लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है, जिसमें उसने पत्नी के लापता होने की शिकायत की है।
विज्ञापन