फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Marriage will not happen in auspicious time.

100 साल के इतिहास में पहली बार अनबूझे मुहूर्त में नहीं बजेंगी शहनाई, थमा रहेगा शोर

Sat, 25 Apr 2020 02:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
Marriage will not happen in auspicious time.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

रविवार को अक्षय तृतीया है। शहर के ज्योतिषाचार्यों और पांडित्य कर्म करने वालों के मुताबिक उन्होंने अपने जीवनकाल में पहली बार देखा है कि अक्षय तृतीया के अनबूझे मुहूर्त (बिना पूछे जाने वाला मुहूर्त) में शादियां नहीं होंगी। कोरोना महामारी का असर शादियों, कैटर्स, पंडित, गेस्ट हाउस, लेबर, हलवाई आदि पर पड़ रहा है। हर साल अक्षय तृतीया पर कम से कम एक हजार शादियां हुआ करती थीं। लेकिन इस बार कोरोना की वजह से हालात बदल गए हैं। लॉकडाउन में शहनाई, फोटोग्राफर और रिश्तेदारों के बिना शादी करने में लोग कम दिलचस्पी ले रहे हैं। अधिकतर विवाह की तिथि आगे बढ़ा चुके हैं।

विज्ञापन


अक्षय तृतीया स्वयं सिद्ध मुहूर्त मानी जाती है। इस दिन बिना पंचांग देखे शुभ व मांगलिक कार्य किए जाते हैं। विवाह के साथ गृह-प्रवेश, वस्त्र-आभूषणों की खरीदारी जैसे शुभ कार्य भी किये जाते हैं। पितरों को किया गया तर्पण और पिंडदान अथवा अपने सामर्थ्य के अनुरूप किसी भी तरह का दान अक्षय फल प्रदान करता है। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इस बार यजमानों ने अपनी विवाह तिथि को आगे बढ़ा दी है। लगभग 150 यजमानों ने अपने पुत्र-पुत्रियों के विवाह के लिए मुहूर्त निकलवाए थे। लॉकडाउन में बिना शहनाई के यजमान दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। कुछ एक विवाह हो सकते हैं। बाकी सभी आगे के लिए बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन

- पंडित हृदय रंजन शर्मा, अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान

जीवन में ऐसा पहली बार देखा है कि अक्षय तृतीया में शुभ और मांगलिक कार्य स्थगित रहेंगे। अपने बड़े बुजुर्गों से भी इस संबंध में कई कोई जानकारी नहीं मिली। अक्षय तृतीया के तीन विवाह निकाले थे। तीनों शादियां अब हालात सामान्य होने पर होंगी। लगभग 100 साल के इतिहास में ऐसा हो रहा है कि सैकड़ों की संख्या में शादियां नहीं होंगी। इससे कैटर्स, हलवाई, कर्मकांड करने वाले ब्राह्मण, लेबर, दुकानदार, व्यापारियों, बैंडबाजे वालों पर असर रहेगा। कोरोना के प्रकोप के चलते हमने भी अपने यजमानों से घर में रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सत्यनारायण गौड़, पुजारी संकट मोचन मंदिर बराई।

यह है मुहूर्त
पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि रविवार को अक्षय तृतीया मान्य रहेगी। जो दोपहर 1:22 बजे तक रहेगी। जबकि रोहिणी नक्षत्र रात्रि में 10:55 बजे तक रहेगा। रविवार प्रात: 7:26 बजे से दोपहर 1:12 तक तीन विश्व प्रसिद्ध चौघड़िया मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे। जिसमें किसी भी शुभ कार्य का आरंभ करना, खरीद-फरोख्त, सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ रहेगा। मध्याह्न काल में अभिजीत मुहूर्त कर्क लग्न का समय 10:56 से 2:16 बजे दोपहर के बीच में है। यह भी शुभ कार्यों के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी रहेगा। उन्होंने लोगों से घरों के अंदर रहकर पूजा पाठ करने का आह्वान किया है।

वायदा कारोबार की संभावना
लॉकडाउन की वजह से कई कारोबारी गतिविधियां बंद हैं। ऐसे में शहर में अक्षय तृतीया पर वायदा कारोबार होने की संभावना जताई जा रही है। जो परिवार परंपरागत रूप से अक्षय तृतीया के दिन कारोबार शुरू करते हैं या खरीददारी करते हैं। वह इस बार वायदा कारोबार कर सकते हैं। जबकि शर्बत वितरण और दान पुण्य का कार्य बदले हालातों में होगा। लोगों ने कोरोना योद्धाओं और जरूरतमंदों को मदद करने का निर्णय लिया है।

आज है परशुराम जयंती, सादगी के साथ होंगे आयोजन

अलीगढ़। विप्रकुल के भूषण की उपाधि वाले परशुराम जी का जन्मोत्सव आज है। उनके जन्मोत्सव पर आज सादगी के साथ ब्राह्मण समाज आयोजन करेंगे। घर में रहकर पूजा पाठ करेंगे। दीपक जलाए जाएंगे। भगवान परशुराम की आरती उतारेंगे। परंपरागत निकाले जाने वाली शोभायात्रा कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते रद्द कर दी गई है। वहीं अचलताल पर होने वाली भव्य आरती भी इस बार नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed