{"_id":"675bd4d1d7eae550e90ef668","slug":"marriage-ceremony-canceled-due-to-opposition-from-hindu-organizations-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हिंदू संगठनों के विरोध के चलते विवाह समारोह निरस्त, यह है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हिंदू संगठनों के विरोध के चलते विवाह समारोह निरस्त, यह है मामला
Fri, 13 Dec 2024 12:01 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 13 Dec 2024 12:01 PM IST
सार
युवक और युवती गैर समुदाय के हैं। इसे लेकर हिंदू संगठनों और भाजपा से जुड़े कुछ पदाधिकारियों ने आपत्ति जताई थी और सोशल मीडिया पर कार्ड वायरल कर विवाह का विरोध किया था।
विज्ञापन
शादी प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिंदू संगठनों के विरोध के चलते 21 दिसंबर को अलीगढ़ शहर के एक गेस्ट हाउस में होने वाला दो समुदाय के युवक-युवती के विवाह समारोह को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
21 दिसंबर को होने वाले विवाह समारोह का विरोध हुआ। युवक और युवती गैर समुदाय के हैं। इसे लेकर हिंदू संगठनों और भाजपा से जुड़े कुछ पदाधिकारियों ने आपत्ति जताई थी और सोशल मीडिया पर कार्ड वायरल कर विवाह का विरोध किया था। साथ ही चेतावनी दी थी कि विवाह नहीं रोका गया तो कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने गेस्ट हाउस के मालिक से विवाह समारोह आयोजित न करने को कहा था, साथ ही चेतावनी दी थी कि यदि विरोध के दौरान कोई अनहोनी होगी तो गेस्ट हाउस स्वामी जिम्मेदार होंगे। उधर, भाजयुमो के जिला कोषाध्यक्ष मोनू अग्रवाल और महानगर मंत्री हर्षद हिंदू ने कहा था कि विवाह समारोह का विरोध किया जाएगा। साथ ही विवाह को रुकवाने के लिए पुलिस प्रशासन को ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन