{"_id":"607b288f8ebc3e8d2d43a41e","slug":"markets-crowded-before-weekly-lockdown-city-office-news-ali2613275161","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक लॉकडाउन से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक लॉकडाउन से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
महावीरगंज बाजार में खरीददारी करने को लगी भीड़।
- फोटो : CITY OFFICE
उप्र सरकार द्वारा रविवार को लगातार 35 घंटे के लिए लगाए जाने वाले लॉकडाउन से पहले शनिवार को शहर के बाजारों में भीड़ उमड़ी। लोगों ने जरूरत का सामान जैसे सब्जी, किराने का सामान, फल-फूल, मिठाई आदि की खरीददारी की।
शनिवार सुबह से लोगों की भीड़ बाजारों में देखी गई। शहर के रामघाट रोड, आगरा रोड व जीटी रोड पर दोपहर में जहां लोग अपने घरों में रहे। दोपहर बाद जैसे ही बाजार खुलने का समय हुआ। वैसे ही महावीर गंज, बारहद्वारी, छपैटी सहित पुराने बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ी।
इसके अलावा सब्जी खरीदने, फल-फूल खरीदने व किराना का सामान खरीदने के लिए लोग घरों से बाहर निकले। रात आठ बजे बंदी तक लोग खरीददारी करते रहे। इस दौरान लोगों ने मास्क तो लगा रखा था। लेकिन सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी को खास तवज्जो नहीं दी।
विज्ञापन
कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने मास्क लगाना उचित नहीं समझा। राठ आठ बजे के लगभग खरीददारी को कशमकश भी रही। इस दौरान लोगों को अनुमान था कि रविवार को सभी बाजार बंद रहेंगे। इसीलिए बाजारों में भीड़ उमड़ी। जबकि रविवार को सब्जी, फल आदि के बाजार लगेंगे।