फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   mandi road is in bad condition, farmers and traders are worried

Aligarh News: मंडी मार्ग हुआ बदहाल, जगह-जगह गड्ढे, किसान-व्यापारी हैं परेशान

Fri, 22 Nov 2024 03:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 22 Nov 2024 03:02 AM IST
सार

हाथरस की मंडी से भी अधिक राजस्व की प्राप्ति इगलास से होती है, फिर भी उपमंडी के विकास पर सचिव व प्रशासक द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़क खराब होने से वाहन भी पलटते रहते हैं, गनीमत है अभी कोई हादसा नहीं हुआ है।

विज्ञापन
mandi road is in bad condition, farmers and traders are worried
मंडी के गेट नंबर एक पर सड़क में गहरे गड्ढे - फोटो : संवाद

विस्तार

इगलास कस्बा स्थित उपमंडी का मार्ग जर्जर हो गया है, जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे किसान व व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


कस्बा की उपमंडी अलीगढ़ व गोंड़ा मार्ग के बीच स्थित है। इस परिसर में इफको किसान सेवा केंद्र का गोदाम भी है। मंडी में किसान अपनी उपज की बिक्री करने तथा खाद की खरीद करने के लिए आते हैं। सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है। इसके साथ ही कस्बा में जाम लगने की स्थिति में भी वाहन यहां से गुजरते हैं। स्थानीय उपमंडी हाथरस मंडी के अंतर्गत आती है, मंडी के सचिव व प्रशासक हाथरस में ही बैठते हैं।
विज्ञापन


आढ़तियों का कहना है कि मंडी में कच्चे पड़े परिसर को पक्का कराने के साथ ही मार्ग को सही कराने के लिए कई बार कहा गया है, किंतु मंडी सचिव व प्रशासक का इस ओर ध्यान नहीं हैं। आढ़तियों का कहना तो यह भी है कि हाथरस की मंडी से भी अधिक राजस्व की प्राप्ति इगलास से होती है, फिर भी उपमंडी के विकास पर सचिव व प्रशासक द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़क खराब होने से वाहन भी पलटते रहते हैं, गनीमत है अभी कोई हादसा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी आढ़तिया संघ के अध्यक्ष रामकुमार अग्रवाल का कहना है कि सड़क व मंडी परिसर को सही कराया जाना चाहिए जिससे यहां आने वाले किसानों को परेशानी न हो। जसपाल सिंह निवासी कलवारी का कहना है कि उपमंडी तक पहुंचने के साथ ही इस मार्ग का प्रयोग गोंडा मार्ग से अलीगढ़ के लिए तथा अलीगढ़ मार्ग से गोंड़ा मार्ग के लिए बाईपास के रूप में भी होता है। इसको जल्द से जल्द सही कराया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed