फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Market grows on Diwali

छोटी दिवाली पर बाजार में बहार, करोड़ों में कारोबार

Wed, 11 Nov 2015 01:30 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Wed, 11 Nov 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
Market grows on Diwali

अलीगढ़। छोटी दिवाली को लेकर मंगलवार को भी बाजार में बहार रही और करोड़ों में कारोबार हुआ। लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, देवी-देवताओं की पोशाक, मोमबत्ती, दीपक, सजावट के सामान से लेकर पटाखे खरीदने तक के लिए लोग बाजार की खाक छानते रहे। इसकी वजह से रेलवे रोड, मामू भांजा समेत अन्य इलाकों में कई बार जाम का नजारा देखने को मिला। खास बात यह है कि लक्ष्मी को प्रिय कमल को दुकानदार कोहिनूर हीरे की तरह संभाल कर रखे हैं। एक कमल की कीमत 50 रुपये तक है। लक्ष्मी पूजा के दिन बुधवार तक इसमें बढ़ोतरी हो जाए तो इंकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन

दिवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश पूजा की तैयारी में महानगरवासी जुटे हैं। इसका नजारा मंगलवार को बाजार में देखने को मिला। मंदिर, प्रतिष्ठान एवं दुकान को सजाने के लिए व्यवसायियों ने फूल के बड़े आर्डर दिए हैं। लाखों में फूल का कारोबार होने की उम्मीद है। फूल विक्रेता अरुण सैनी एवं लाल बहादुर ने बताया कि फूल की अच्छी डिमांड है और उनके पास कई बड़े आर्डर हैं। इसके अतिरिक्त लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति की लोगों ने जमकर खरीदारी की। 

विज्ञापन

पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश की मिट्टी की मूर्ति की सर्वाधिक मांग है। इसके अतिरिक्त दीपक, बत्ती एवं सजावट के सामानों का बाजार भी चरम पर है। मंगलवार को रेलवे रोड, महावीरगंज, सब्जी मंडी, फूल चौराहा, मामू भांजा, पत्थर बाजार, दुबे पड़ाव, सेंटर प्वाइंट, रामघाट रोड, आगरा रोड आदि पर कई बार जाम का नजारा देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

धनतेरस के दिन शानदार कारोबार के बाद मंगलवार को भी ऑटो सेंटर पर ग्राहकों के आने व खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। महानगर में 100 से अधिक दोपहिया एवं 20 के आसपास चार पहिया वाहनों की बिक्री की सूचना है। सराफा, बर्तन एवं इलेक्ट्रानिक्स आइटमों की आज भी बिक्री हुई। सबसे ज्यादा भीड़ मिठाई की दुकानों पर देखने को मिली। दिवाली के दिन बाजार की रौनक और बढ़ने की उम्मीद है। 


विनीत मोटर्स के अनिल कुमार का कहना है कि धनतेरस एवं छोटी दिवाली के दिन व्यवसायिक वाहनों की तुलना में सवारी गाड़ियों की सेल बहुत अच्छी रही। ऑटो सेक्टर से जुड़े देव मोटर्स के अनिल अग्रवाल, विकास ऑटो के विकास चौधरी, अलीगढ़ ऑटो के संजय प्रताप सिंह एवं होंडा के पुनीत गुप्ता ने बताया कि दिवाली के दिन अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed