Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Many laborers from a village in Aligarh died in a bus-pickup collision

Bulandshahr Accident: बस-पिकअप टक्कर में अलीगढ़ के एक गांव के आठ मजदूर की मौत, मचा हाहाकार

Sun, 18 Aug 2024 05:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 18 Aug 2024 05:28 PM IST
सार

मजदूर पिकअप में अलीगढ़ की तहसील अतरौली के गांव रायपुर खास अहेरिया नगला में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए जा रहे थे। जैसे ही सलेमपुर थाने के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार बस ने ओवरटेक के चक्कर में पिकअप को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Many laborers from a village in Aligarh died in a bus-pickup collision
बुलंदशहर हादसे में मृतक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बुलंदशहर में सलेमपुर थाने के पास तेज रफ्तार बस ने ओवरटेक के चक्कर में पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई, जिसमें से आठ अलीगढ़ के एक गांव के ही हैं। 29 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें हायर सेंटर , जिला व निजी अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन


गाजियाबाद की ब्रेड कंपनी में मजदूर पिकअप में अलीगढ़ की तहसील अतरौली के गांव रायपुर खास अहेरिया नगला में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए जा रहे थे। जैसे ही सलेमपुर थाने के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार बस ने ओवरटेक के चक्कर में पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में आठ मजदूर रायपुर खास अहेरिया नगला के ही हैं। मौत की सूचना पर रायपुर खास अहेरिया नगला में हाहाकार मच गया।  मृतकों के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों के शवों के गांव में आने का इंतजार है।
विज्ञापन


इनकी हुई मौत
1. मुकुट सिंह पुत्र बच्चू यादव निवासी रायपुर खास अहेरिया नगला अतरौली, अलीगढ़
2. सुगरपाल पुत्र गंगाशरण, रायपुर खास अहेरिया नगला
3. दीनानाथ पुत्र जय सिंह, रायपुर खास अहेरिया नगला
4. बृजेश पुत्र भोली सिंह यादव, रायपुर खास अहेरिया नगला
5. शिशुपाल पुत्र राम खिलाड़ी यादव,रायपुर खास अहेरिया नगला
6. बाबू सिंह पुत्र भगवान सिंह, रायपुर खास अहेरिया नगला
7. गिरिराज पुत्र भगवान सिंह, रायपुर खास अहेरिया नगला
8. जेपी उर्फ राजू पुत्र वीरेश, रायपुर खास अहेरिया नगला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed