{"_id":"671447d0ee17bd92320f5084","slug":"many-farmers-returned-without-dap-on-the-second-day-aligarh-news-c-108-1-atl1001-101644-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दूसरे दिन बिना डीएपी के लौटे कई किसान, जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दूसरे दिन बिना डीएपी के लौटे कई किसान, जताई नाराजगी
Sun, 20 Oct 2024 05:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:29 AM IST
सार
क्षेत्रीय सहकारी समिति दक्षिणी को 17 अक्टूबर को 360 बोरी डीएपी मिली थी। 18 अक्टूबर को 220 बोरी डीएपी बांटी गई थी। बची 140 बोरी डीएपी शनिवार को वितरित की गई। वहीं बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए थे। सीमित बोरियां होने से तमाम किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन
डीएपी लेने को कतार में लगे किसान
- फोटो : संवाद
विस्तार
क्षेत्रीय सहकारी समिति दक्षिणी में 19 अक्टूबर को डीएपी वितरित की गई। सुबह से ही महिलाएं और किसान लाइन में खड़े हो गए। वहीं कई किसानों को डीएपी नहीं मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
क्षेत्रीय सहकारी समिति दक्षिणी को 17 अक्टूबर को 360 बोरी डीएपी मिली थी। 18 अक्टूबर को 220 बोरी डीएपी बांटी गई थी। बची 140 बोरी डीएपी शनिवार को वितरित की गई। वहीं बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए थे। सीमित बोरियां होने से तमाम किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। किसान हेमंत गुप्ता, रविकरन सिंह, सतवीर चौधरी, हरवीर सिंह ने डीएपी न मिलने पर आक्रोश जताया। समिति के सचिव हाकिम सिंह ने कहा कि जितनी डीएपी मिली थी, उसका वितरण कर दिया गया है।
विज्ञापन