फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Manoj Saxena's wife and mother presented jewelery to Vijender Singh

मनोज सक्सेना की पत्नी-मां ने विजेंद्र सिंह को पेश किए गहने

Mon, 06 Nov 2017 01:33 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Mon, 06 Nov 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
Manoj Saxena's wife and mother presented jewelery to Vijender Singh
मनोज सक्सेना की पत्नी-मां ने विजेंद्र सिंह को पेश किए गहने - फोटो : Rupesh
कांग्रेस से मेयर पद का टिकट मांग रहे पूर्व प्रदेश सचिव मनोज सक्सेना ने शनिवार देर रात पूर्व सांसद एवं जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता लाभ लेकर मेयर का टिकट ऐसे आदमी को दिला रहे हैं, जो जनता के बीच जाता ही नहीं है। उनका इशारा मधुकर शर्मा की ओर था, जिनको कांग्रेस ने मेयर प्रत्याशी बनाया है। मनोज के साथ उनकी मां शकुंतला सक्सेना और पत्नी निशी सक्सेना भी थीं। दोनों महिलाओं ने अपने गहने उतारकर विजेंद्र सिंह को देने की कोशिश की।
विज्ञापन


महिलाओं का कहना था कि अगर लाभ लेकर पूंजीपतियों को टिकट दिया जा सकता है, तो उनके पास कुछ गहने हैं, इनको लेकर ही टिकट दिया जाए। इस पर विजेंद्र सिंह भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मेयर और पार्षद पद के उम्मीदवारों का चयन करने की जिम्मेदारी महानगर अध्यक्ष एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के पास है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर मेयर पद के उम्मीदवार का चयन कराया है।

इसमें सीधे तौर पर जिलाध्यक्ष की भूमिका उतनी नहीं है, जितना लोग समझ रहे हैं। जिलाध्यक्ष की भूमिका नगर पालिका और नगर पंचायत के उम्मीदवारों के चयन में है। जिस वक्त यह वाकया हुआ, उस वक्त कांग्रेस के टिकट पर छर्रा विधानसभा से चुनाव लड़ चुके परवेज अहमद भी मौजूद थे।


इस मामले में मनोज सक्सेना ने कहा कि वह अपना दर्द पार्टी के शीर्ष नेताओं के समक्ष भी व्यक्त करेंगे। वहीं महानगर अध्यक्ष विवेक बंसल ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, इसलिए वह इसमें कुछ नहीं कहना चाहते हैं। गौर हो कि ये पूरा प्रकरण सोशल मीडिया पर रविवार को भी चर्चा में रहा है। टीवी चैनलों में भी ये खबर दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed