फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mankameshwar Furnace Factory Fire

मनकामेश्वर फर्नेश फैक्टरी अग्निकांड: शव लेकर परिजन पहुंचे फैक्टरी, 20-20 लाख दिए तीनों मृतकों के परिजनों को

Sat, 25 May 2024 08:40 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 25 May 2024 08:40 AM IST
सार

तालानगरी के सेक्टर दो स्थित लोहा गलाने वाली मनकामेश्वर फर्नेश फैक्टरी में 24 मई शाम तेज धमाके के साथ बायलर फट गया था। जिससे परिसर में आग लग गई। दो मजदूरों की मौके पर जलने से मौत हो गई थी, एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन
Mankameshwar Furnace Factory Fire
मृत सुभाष चौहान के परिजनों को चेक सौंपते फैक्टरी मालिक के प्रतिनिधि - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के तालानगरी स्थित मनकामेश्वर फर्नेश फैक्टरी में 24 मई शाम तेज धमाके के साथ बायलर फटने से लगी आग में मारे गए मजदूरों के परिजन शव लेकर फैक्टरी परिसर में पहुंचे। परिजनों वहां शव को रखकर उचित मुआवजे को लेकर प्रदर्शन किया। फैक्टरी मालिक की ओर से तीनों मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख के चेक दे दिए गए, तब जाकर प्रदर्शन समाप्त हुआ।

विज्ञापन


तालानगरी के सेक्टर दो स्थित लोहा गलाने वाली मनकामेश्वर फर्नेश फैक्टरी में 24 मई शाम तेज धमाके के साथ बायलर फट गया था। जिससे परिसर में आग लग गई। दो मजदूरों की मौके पर जलने से मौत हो गई थी, एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। काम कर रहे चार अन्य मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। घायलों का एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन

20-20 लाख के मुआवजे पर माने परिजन
अग्निकांड में मृतक तीन लोगों में से रात दो लोगों का पोस्टमार्टम होने के बाद उनके परिजन शवों को लेकर फैक्टरी पहुंच गए। परिजन 20-20 लाख के मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पर जनपद के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने फैक्टरी मालिक से संपर्क किया। फैक्टरी मालिक ने अपना प्रतिनिधि मौके पर भेजकर पीडितों की मांगें स्वीकारते हुए तीनों मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख के चेक सौंप दिए। मुआवजे को लेकर सुबह करीब सात बजे से शुरू हुआ प्रदर्शन तीन घंटे बाद जाकर समाप्त हुआ। वहीं क्वार्सी स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती धर्मेंद्र (42) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी हरदुआगंज को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर तक जांच समिति देगी रिपोर्ट
डीएम विशाख जी ने बताया कि एडीएम सिटी अमित भट्ट की अगुवाई में उद्योग विभाग, फायर विभाग, यूपीएसआईडीसी, कारखाना विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जांच करेंगे। 25 मई दोपहर तक यह जांच टीम लापरवाही और अन्य मुख्य कारणों को उजागर करेगी। जिसमें यह साफ होगा कि वायलर ब्लास्ट किन कारणों से हुआ। इस जांच के बाद ही लापरवाही तय होगी। उसी के अनुसार मुकदमा या अन्य कार्रवाई तय होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed