फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mangalyatan University 11th convocation ceremony

Mangalayatan University: विवि का 11वां दीक्षांत समारोह 3 अप्रैल को, आएंगे बिहार के राज्यपाल

Sat, 29 Mar 2025 06:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 29 Mar 2025 06:30 PM IST
सार

मंगलायतन विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आएंगे। साथ ही उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम व हाथरस सांसद अनूप प्रधान रहेंगे। स्वामी ऋषिराज महाराज भी आ रहे हैं। विद्यार्थियों को पदक और उपाधि दी जाएंगी।

विज्ञापन
Mangalyatan University 11th convocation ceremony
पत्रकार वार्ता करते कुलपति पी.के दशोरा, कुलसचिव बिग्रेडियर समरवीर सिंह व संयुक्त कुलसचिव प्रो. दिन - फोटो : संवाद

विस्तार

मंगलायतन विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह आगामी 3 अप्रैल को होगा। इस समारोह में 4204 विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी। इनमें आठ विद्यार्थियों को स्वर्ण और नौ को रजत पदक दिया जाएगा। प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे 33 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। 

विज्ञापन


समारोह के मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान होंगे। विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम व हाथरस सांसद अनूप प्रधान होंगे। स्वामी ऋषिराज महाराज का सानिध्य भी मिलेगा। मुख्य अतिथि विद्यार्थियों को पदक और उपाधि प्रदान करेंगे। सुबह 11 बजे से आयोजित समारोह में भारतीय परिधान व संस्कृति की झलक दिखेगी।
विज्ञापन


कुलपति प्रो.पीके दशोरा ने बताया कि विवि विद्यार्थियों को रोजगार मुहैया कराने में भी सतत रूप से कार्यरत है। नए पाठ्यक्रमों पर भी ध्यान केंद्रित है। शीघ्र ही फैशन डिजाइनिंग और सेना में रोजगार प्राप्त करने हेतु सैन्य शिक्षा अध्ययन के माध्यम से विशेष प्रशिक्षण प्रदान करने की योजना है। ढांचागत संरचना का विस्तार करते हुए अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं बनाई जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह ने बताया कि विवि प्रशासन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देता है। विवि से जुड़ी सामाजिक संस्था कदम और एनएसएस के स्वयंसेवक बढ़-चढ़कर सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते हैं। संयुक्त कुलसचिव प्रो.दिनेश शर्मा ने कहा कि धन के अभाव में जो बालिकाएं उच्च शिक्षा से वंचित रह जातीं हैं, उनके लिए पांच करोड़ की छात्रवृति दी जा रही है। यहां दूरस्थ शिक्षा एवं आनलाइन पाठ्यक्रम भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed