फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mangalayatan University got recognition for online course

Aligarh: मंगलायतन विश्वविद्यालय को मिली ऑनलाइन कोर्स की मान्यता, शुरु हुए प्रवेश, ऐसे करें आवेदन

Mon, 07 Aug 2023 07:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 07 Aug 2023 07:54 PM IST
सार

अब देश के किसी भी प्रांत, जिला, गांव से विद्यार्थी घर बैठे ही बीबीए, बीसीए, बीए, एमए अंग्रेजी, एमए राजनीति विज्ञान, एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एमए एजूकेशन, एमबीए, एमकॉम, एमसीए, एमएससी गणित आदि कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। 

विज्ञापन
Mangalayatan University got recognition for online course
मंगलायतन यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने मंगलायतन विश्वविद्यालय को ऑनलाइन कोर्स की मान्यता दे दी है। जिसके लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। अब घर बैठे इन पाठ्यक्रमों में पढ़ाई कर डिग्री ली जा सकती है। 

विज्ञापन


मंगलायतन विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन कोर्स शुरू करने के बारे में अलीगढ़ के होटल गोल्ड इन लीफ में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें ऑनलाइन कोर्स की मान्यता के बारे में जानकारी साझा की। विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक) से ए प्लस ग्रेड मिलने के बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने ऑनलाइन कोर्स की मान्यता दे दी है। जो शिक्षार्थी नौकरी के साथ पढ़ाई करना चाहते हैं वह घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई करके अपनी डिग्री पूरी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने बताया कि अब देश के किसी भी प्रांत, जिला, गांव से विद्यार्थी घर बैठे ही बीबीए, बीसीए, बीए, एमए अंग्रेजी, एमए राजनीति विज्ञान, एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एमए एजूकेशन, एमबीए, एमकॉम, एमसीए, एमएससी गणित आदि कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डायरेक्टर ओडीएल प्रो. मसूद परवेज ने बताया कि ऑनलाइन कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विद्यार्थी ऑनलाइन फार्म भरकर प्रवेश ले सकते हैं। ऑनलाइन कोर्स में प्रवेश लेने वाले शिक्षार्थियों के पाठ्यक्रम की पढ़ाई के साथ परीक्षा भी ऑनलाइन मोड़ में ही आयोजित की जाएगी। मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा (ओडीएल) के लिए भी विवि ने अप्लाई किया है, जल्द ही मान्यता मिलने के बाद दूरस्थ शिक्षा में पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगें।


कुलसचिव बिग्रेडियर समरवीर सिंह ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए ऑनलाइन कोर्स बहुत जरूरी है। जो लोग नौकरी करते हैं या दूर पढ़ाई करने नहीं जा सकते हैं, उनके लिए ऑनलाइन कोर्स बेहतर विकल्प है। ऑनलाइन माध्यम से ऐसे शिक्षार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने का बेहतर अवसर प्राप्त होगा जो किसी कारणवश नियमित कोर्स में प्रवेश नहीं ले पाते और उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। इस दौरान वित्त सलाहकार अतुल गुप्ता व पत्रकारिता-जनसंपर्क विभाग से योगेश कौशिक आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed