फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Manendra, Shiyoraj and Nirbhay became regional vice president in BJP

भाजपा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने मानवेंद्र, श्योराज और निर्भय

Tue, 03 Jul 2018 01:40 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 03 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
 Manendra, Shiyoraj and Nirbhay became regional vice president in BJP
Manendra - फोटो : Rupesh
भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने नई कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। इसमें अलीगढ़ को तवज्जो दिया गया है। मानवेंद्र सिंह, श्योराज सिंह एवं निर्भय जाट को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि राजीव शर्मा एवं हेमंत राजपूत को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूनम बजाज एवं देवराज सिंह समिति के सदस्य होंगे। 
विज्ञापन


नई कार्यसमिति में अनिल चौधरी, प्रमोद गुप्ता, हर्षवर्धन आर्य, मानवेंद्र सिंह, श्योराज सिंह, निर्भय जाट, प्रदीप भाटी, रश्मि धाकड़ एवं अरुण सागर उपाध्यक्ष बनाए गए है। वहीं दुर्विजय शाक्य, हेमेंद्र शर्मा एवं हरि प्रकाश वर्मा महामंत्री, भानू महाजन, राजीव शर्मा, प्रेमपाल सिंह धनगर, उदय सिंह, बंटी चौधरी, नितिन दिवाकर, अश्विनी भारद्वाज एवं हेमंत राजपूत मंत्री बनाए गए हैं।
विज्ञापन


सुरेंद्र गुप्ता मीडिया प्रभारी एवं आशीष सक्सेना सह मीडिया प्रभारी होंगे। राजेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष एवं अखिलेश चौहान कार्यालय मंत्री होंगे। समिति सदस्यों में पुष्पा पांडेय, पूनम बजाज, आशा अग्रवाल, मानवेंद्र प्रताप लोधी, देवराज सिंह, रामलटेते कुशवाह, रजनीश त्यागी, मिश्रीलाल लोधी, वलवीर सिंह धनगर, सुधीर गुप्ता, मंजू शाह, राजीव गुप्ता, महेंद्र सिंह बघेल, सुबोध यादव, राजकुमार अग्रवाल एवं मोदी लोधी का नाम शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूनम, नत्थी एवं कुशलपाल बाहर
ब्रज क्षेत्र की नई कार्यसमिति से चौधरी नत्थी सिंह एवं कुशलपाल सिंह बाहर हो गए है। जबकि पूनम बजाज सदस्य के रूप में मौजूद हैं। पूर्व की कार्यसमिति में नत्थी सिंह, पूनम बजाज एवं कुशलपाल सिंह मंत्री थे। 

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed