फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Manav Upkar Sansthan completes 25 years

मानव उपकार: संस्था को हुए 25 साल, छह हजार से अधिक लावारिस शवों का किया अंतिम संस्कार

Wed, 12 Jun 2024 12:17 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 12 Jun 2024 12:17 AM IST
सार

मानव उपकार संस्था का रजत जयंती समारोह 13 जून को है। कार्यक्रम गूलर रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में शाम छह बजे से आयोजित किया जाएगा। संस्था अब तक छह हजार से अधिक लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करा चुकी है।

विज्ञापन
Manav Upkar Sansthan completes 25 years
पत्रकार वार्ता में मानव उपकार संस्था के पदाधिकारी - फोटो : स्वयं

विस्तार

मानव उपकार संस्था को 25 साल पूरे हो रहे हैं। 13 जून को संस्था रजत जयंती समारोह मनाएगी। संस्था लावारिस शवों के अंतिम संस्कार को लेकर जानी जाती है।

विज्ञापन


संस्थापक अध्यक्ष विष्णु कुमार बंटी ने बताया कि कार्यक्रम गूलर रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में शाम छह बजे से आयोजित किया जाएगा। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। चेयरमैन पंकज धीरज ने बताया कि संस्था अब तक छह हजार से अधिक लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करा चुकी है। महिला अध्यक्ष आभा वार्ष्णेय ने बताया कि रजत जयंती समारोह में वृंदावन एवं दिल्ली में अंतिम संस्कार कर रहीं महिलाओं के सम्मान हेतु आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थापक सदस्य प्रवीण वार्ष्णेय गप्पू ने बताया कि कार्यक्रम में राम-रहीम पुरस्कार भी दिया जाएगा। ओपी वर्मा ने बताया कि नुमाइश मैदान स्थित मुक्तिधाम का सौन्दर्यीकरण किया जा रहा । शीघ्र ही एलपीजी युक्त अत्याधुनिक शवदाह यंत्र एएससीएल के सहयोग से संस्था को संचालित हेतु प्रदान किया जा रहा है। जिससे लकड़ियों का दोहन भी बचेगा। 

कार्यक्रम में खजान सिंह, उमेश सरकोड़ा, भवानी शंकर शर्मा, हरिकृष्ण मुरारी शर्मा, फैज मोहम्मद, शकील अहमद, जितेंद्र टीडी, राजीव धर्मकांटा, विवके अग्रवाल चॉकलेट, जगदीश गुप्ता आदि का सहयोग रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed