फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Man returning from Bandhan bank looted in Aligarh Saket colony 

यूपी: मामा के चार लाख रुपये हड़पने को गढ़ी लूट की कहानी, पुलिस के छूटे पसीने

Tue, 10 Sep 2019 05:29 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 10 Sep 2019 05:29 AM IST
विज्ञापन
Man returning from Bandhan bank looted in Aligarh Saket colony 
पीड़ित मुनेंद्र और घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला

भाजपा नेता आरपी सिंह के रिश्तेदार/साढ़ू के बेटे ने सोमवार दोपहर खुद के साथ चार लाख लूट की खबर देकर पुलिस के पसीने छुड़ा दिए। खबर पर पहुंची पुलिस ने चंद घंटों की जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जब लूट की सूचना देने वाले को ही सवालों के घेरे में लिया तो वह टूट गया और कथित रूप से लूटी गई चार लाख रुपये की रकम अपने ही घर से बरामद करा दी।

विज्ञापन


फिलहाल रकम पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। जांच में पाया है कि रकम युवक को अपने मामा के पास भेजनी थी। सूचना देकर मामा को बरेली से बुलाया गया है। उनके आने पर रकम उनको सौंप दी जाएगी और उनकी तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मूल रूप से नगला ठेकेदार हरदुआगंज के रहने वाले संपन्न किसान प्रमोद कुमार सिंह परिवार सहित साकेत विहार सुरेंद्र नगर क्वार्सी में रहते हैं। वह आरपी सिंह के साढ़ू हैं। प्रमोद की पत्नी संगीता शिक्षिका हैं, जबकि उनका बेटा मनेंद्र प्रताप सिंह एक निजी कॉलेज से डिप्लोमा इंजीनियरिंग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमोद के अनुसार उसके मामा हेमंत कुमार का बरेली में कंप्यूटर का कारोबार है। उनकी व्यापारिक रकम प्रमोद के रामघाट रोड स्थित बंधन बैंक शाखा के खाते में आ गई थी। यह रुपये नकद में मामा को पहुंचाने थे। इसके लिए दोपहर करीब तीन बजे वह बैंक गया और वहां से अपनी बाइक पर रुपये निकालकर बैग में रखकर अपने घर आया। जैसे ही वह दरवाजे पर पहुंचा, तभी कुछ दूरी पर सामने पल्सर बाइक पर तीन युवक खड़े दिखाई दिए। इनमें से एक हेलमेट पहने था, जबकि दो पीछे से नकाब बांधे थे। 

प्रमोद के अनुसार वह तीनों उसके पास आए और उससे रुपयों का बैग मांगा। जब उसने कहा कि बैग में किताबें हैं। इस पर बदमाशों ने पिस्टल तान दी। जिसके डर से प्रमोद ने उन्हें बैग दे दिया। इसके बाद बदमाश सुरेंद्र नगर की ओर भाग गए। उसके शोर पर अंदर से प्रमोद की मां भी बाहर आ गई।

खबर पर एसपी सिटी अभिषेक, सीओ तृतीय अनिल समानिया, इंस्पेक्टर विनोद कुमार के अलावा एसओजी प्रभारी छोटेलाल, सर्विलांस प्रभारी अभय शर्मा भी पहुंच गए। एसपी सिटी के अनुसार पुलिस ने जब प्रमोद के तीन मकान छोड़कर चौथे मकान पर लगे सीसीटीवी चेक किया तो सबसे पहले उसका यह झूठ पकड़ा गया कि प्रमोद जिस रास्ते से आना बता रहा है, वह उसके विपरीत रास्ते से आया है।

वहीं उसके दरवाजे के आगे या पीछे या सामने पिछले काफी देर से कोई पल्सर या तीन पल्सर सवार दिखाई नहीं दे रहे। इसके बाद जब उससे सख्ती से पूछताछ हुई तो प्रमोद ने घर में रखी रकम बरामद करा दी। बाद में स्वीकारा कि उसे अपनी नौकरी के लिए रुपयों का इंतजाम करना था।

हाल ही में गुड़गांव में उसने इंटरव्यू दिया था, जहां दलाल ने उससे रकम मांगी थी। इसी मंशा से उसने यह सूचना पुलिस को दी थी। शाम को सात बजे तस्वीर साफ होने पर एसपी सिटी ने प्रमोद के ही दरवाजे पर मीडिया को प्रमोद की मौजूदगी में पूरा वाकया बताया। एसपी सिटी के अनुसार प्रमोद के मामा को बुलाया जा रहा है। उनके आने पर आगे की कार्यवाही तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed