{"_id":"6068c77d8ebc3e59220c668d","slug":"man-report-get-negative-after-death-city-office-news-ali2602268128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत के बाद जवां के बुजुर्ग की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत के बाद जवां के बुजुर्ग की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में जवां क्षेत्र के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। एंटीजन टेस्ट में कोरोना की पुष्टि हुई थी। मौत के बाद आरटीपीसीआर की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जवां क्षेत्र के 65 वर्षीय व्यक्ति को शुक्रवार शाम को पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के इमरजेंसी में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।
उपचार शुरू करने के पहले एंटीजन टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट की पुष्टि के लिए बुजुर्ग का आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूना लिया गया था। रात में बुजुर्ग की मौत हो गई। सुबह से ही बुजुर्ग की मौत कोरोना से होने की चर्चा चल रही थी। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि बुजुर्ग की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव है। उनकी मौत कोरोना से नहीं हुई है।
शुक्रवार रात्रि में तीन मौत
पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में रात्रि में तीन मौत होने से खलबली मची हुई है। जवां के बुजुर्ग के मौत के अतिरिक्त सरोजनगर, एटा चुंगी की 85 वर्षीय महिला एवं एक आगरा के व्यक्ति की मौत शुक्रवार रात्रि को हुई। सीएमओ का कहना है कि एटा चुंगी की महिला का भी नमूना लिया गया था। आरटीपीसीआर जांच में उनकी भी रिपोर्ट निगेटिव है। आगरा के व्यक्ति किसी दूसरी बीमारी से पीड़ित थे।