{"_id":"6da0cd68-cc7e-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"man-kills-wife-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल की बेटी के सामने किया बीवी के साथ 'गुनाह'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल की बेटी के सामने किया बीवी के साथ 'गुनाह'
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2013 10:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के जीवनगढ़ इलाके में सोमवार की दोपहर शक के चलते पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के समय दो साल की बेटी वहां मौजूद थी।
विज्ञापन
आरोपी पति थाने पहुंच गया और पुलिस को पूरा वाकया बताया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में मायके पक्ष ने पति आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मूल रूप से हाथरस के गांव परसारा निवासी नईम खां यहां क्वारसी क्षेत्र के जीवनगढ़ गली नंबर आठ में रहते हैं। उनकी तीसरे नंबर की बेटी रीना (25) के पड़ोसी नदीम पुत्र हनीफ से प्रेम संबंध थे। इस पर दोनों परिवारों ने सहमति पर तीन साल पहले दोनों की कोर्ट मैरिज के बाद निकाह करा दिया।
विज्ञापन
अब दंपति पर दो साल की बेटी जैनब है। रीना की मां नसीमा बेगम का आरोप है कि नदीम के अब एक अन्य महिला से संबंध हो गए थे, जिसका रीना विरोध करती थी।
इसी विरोध पर अक्सर झगड़ा होता था। सोमवार सुबह भी झगड़ा हुआ तो पड़ोस में ही घर होने के नाते वह भी पहुंची थी, लेकिन कुछ देर बाद मसला शांत होने पर चली आई। इसके कुछ देर बाद नदीम ने रीना की गला रेतकर हत्या कर दी और खुद चुपचाप क्वारसी थाने पहुंच गया।
जब नदीम की खबर पर सीओ व क्वार्सी पुलिस वहां पहुंची तो नदीम का घर खाली पड़ा था। नीचे के कमरों में ताले लगे थे, जबकि ऊपर बेड पर रीना की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। वहां बेटी जैनब खेल रही थी। यह देख रीना की मां, बहन अन्य परिजनों के होश उड़ गए और परिवार में कोहराम मच गया।
एसएसआई क्वार्सी के अनुसार इस संबंध में नदीम आदि परिजनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। लेकिन नदीम अकेले हत्या करना स्वीकार रहा है।
विरोध पर देती थी धमकी, मार दिया
थाने पहुंचे नदीम ने पुलिस पूछताछ में स्वीकारा कि वह ताला नगरी की फैक्ट्री में पॉलिस का काम करता है। उसकी बीवी के किसी से संबंध थे। इस बात का वह विरोध करता था तो धमकी देती थी कि मायके जाकर रहने लगूंगी और तुम्हें परिवार सहित दहेज के मुकदमे में फंसवा दूंगी। इसी धमकी से आजिज आकर उसे मार दिया।
इज्जत पर हाथ डाला इसलिए की शादी
रीना की मां नसीमा बेगम कहती है कि चार बेटी व एक बेटे में रीना चौथे नंबर की है। वह शुरुआत में नदीम के घर में किराये पर रहते थे। तभी नदीम ने उसकी बेटी की इज्जत पर हाथ डाल दिया था।
बात न बढ़े और दोनों में संबंध की खबर लगी तो दोनों परिवारों की रजामंदी से कोर्ट मैरिज हुई थी। वह बताती है कि उसके पति ढकेल लगाते हैं। वह खुद कोठियों में काम करती थी।