{"_id":"63bfe56a0475d248b918e22b","slug":"man-dies-of-electrocution-from-high-tension-line-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पेड़ से पत्ता तोड़ते हाईटेंशन लाइन से लगा करंट, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पेड़ से पत्ता तोड़ते हाईटेंशन लाइन से लगा करंट, युवक की मौत
Thu, 12 Jan 2023 04:18 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 12 Jan 2023 04:18 PM IST
सार
इगलास के गांव बासबली का युवक भेड़ व बकरी चराने के लिए जंगल में गया था। पीपल के पेड़ से डंगी के माध्यम से पशुओं के लिए पत्ते तोड़ रहा था।तभी बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर वह अचेत हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक तेर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पशुओं के चारे के लिए पेड़ से पत्ता तोड़ रहा एक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
इगलास के गांव बासबली निवासी तेर सिंह (32) बुधवार को भेड़ व बकरी चराने के लिए साले धर्मवीर व बेटा सूरज के साथ जंगल में गया था। दोपहर करीब दो बजे पीपल के पेड़ से डंगी के माध्यम से पशुओं के लिए पत्ते तोड़ रहा था। पेड़ के पास से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर वह अचेत हो गया।
विज्ञापन
परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक तेर सिंह अपने पीछे पत्नी रचना, बेटे दीपक, सूरज, गौतम व बेटी नंदनी को छोड़ गए।
विज्ञापन