{"_id":"5fb2ac878ebc3e9bf52fb5e5","slug":"man-committed-suicide-city-office-news-ali248851790","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी वियोग में युवक ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी वियोग में युवक ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के गांधीपार्क थाना क्षेत्र के डोरी में युवक ने सोमवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। त्योहार पर युवक के इस कदम से परिवार में कोहराम मच गया। युवक एक माह पहले पत्नी की मौत के बाद से तनाव में था। अब उसकी दो बेटी अनाथ हो गई हैं।
डोरी नगर निवासी मजदूर विजय कुमार (32) पुत्र स्व. किशोरी लाल दो बेटियों के साथ रहता था। एक माह पहले उसकी पत्नी खुशबू की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वह तभी से परेशान था। सोमवार सुबह बेटियां घर के बाहर खेल रही थीं, तभी उसने अंदर फांसी लगा ली।
कुछ देर बाद जब बड़ी बेटी आई तो उसने पिता को लटका देखा तो शोर मचा दिया। खबर पर इलाके के लोग व पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है। बच्चियों को फिलहाल रिश्तेदार संभाल रहे हैं। मगर त्योहार पर इस घटना ने परिवार में कोहराम के हालात पैदा कर दिए।