{"_id":"60353cca8ebc3ee925571efd","slug":"man-committed-suicide-aligarh-news-ali2570415166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंबा किनारे पेड़ पर लटककर युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंबा किनारे पेड़ पर लटककर युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
कस्बा पुरदिलनगर निवासी एक युवक का शव मंगलवार की शाम बंबा किनारे पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पत्नी पिछले दो साल से मायके चली गई थी जिसके कारण वह परेशान रहने लगा था। कोतवाल का कहना है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है।
कस्बा निवासी नेम सिंह (35) पुत्र सुरजपल मेंडू का रहने वाला है। काफी समय से वह पुरदिलनगर में अपने नाना गरीबदास के यहां अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। दो वर्ष पूर्व इसकी पत्नी पारिवारिक कलह के चलते अपने मायके चली गई थी। तभी से नेम सिंह परेशान था। लोगों का कहना है कि मंगलवार की शाम को वह घर से रस्सी लेकर आया और गले में फंदा लगाकर पेड़ से लटक गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाल प्रवेश राना ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस मामला की जांच कर रही है।