{"_id":"6138f4838ebc3ec36e6e27d6","slug":"man-committed-misdeed-with-innocent-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: किरायेदार ने किया मासूम संग कुकर्म, आरोपी म्यूजिक सिस्टम दिखाने के बहाने कमरे में ले गया था साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: किरायेदार ने किया मासूम संग कुकर्म, आरोपी म्यूजिक सिस्टम दिखाने के बहाने कमरे में ले गया था साथ
Wed, 08 Sep 2021 11:06 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:06 PM IST
सार
पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार घर में ही एक युवक छह माह से किराये पर रह रहा है। वह पास में ही एक परचून की दुकान पर नौकरी करता है। मंगलवार रात वह बच्चे को म्यूजिक सिस्टम दिखाने के बहाने अपने कमरे में ले गया और उसके साथ कुकर्म कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महानगर के सासनीगेट क्षेत्र में मंगलवार रात चार साल के बच्चे संग घर के ही किरायेदार ने कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान आरोपी बच्चे को म्यूजिक सिस्टम दिखाने के बहाने अपने कमरे में ले गया। बाद में बच्चे के रोने की आवाज पर परिजन दौड़ते हुए पहुंचे और हरकत देख आरोपी को दबोच लिया। बाद में पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार घर में ही एक युवक छह माह से किराये पर रह रहा है। वह पास में ही एक परचून की दुकान पर नौकरी करता है। मंगलवार रात वह बच्चे को म्यूजिक सिस्टम दिखाने के बहाने अपने कमरे में ले गया और उसके साथ कुकर्म कर दिया।
विज्ञापन
बच्चे के रोने पर परिजन दौड़ते हुए पहुंचे तो वे कमरे का नजारा देख दंग रह गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पीटा। इस बीच बच्चे ने भी पूरा वाकया टूटी फूटी भाषा में बताया। खबर पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
आरोपी को थाने ले जाया गया और बच्चे को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। इंस्पेक्टर सासनी गेट के अनुसार प्रकरण में आरोपी गगन पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। बाकी कार्रवाई जारी है।