{"_id":"60d23c978ebc3e33571ad868","slug":"mamu-bhanja-market-city-office-news-ali2662347144","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग को आई सेंट्रल जीएसटी टीम से मामू भांजा में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग को आई सेंट्रल जीएसटी टीम से मामू भांजा में विवाद
विज्ञापन
महानगर के मामू भांजा इलाके के आयरन स्टील-निकिल कारोबारी के दफ्तर व गोदाम पर मंगलवार शाम सेंट्रल जीएसटी की टीम जांच के लिए पहुंची। इस दौरान मामू भांजा दफ्तर पर विरोध में व्यापारियों के आने पर टीम से विवाद हो गया। खबर पर गांधीपार्क पुलिस भी आ गई। बाद में दो लोगों को मौके से थाने ले जाया गया। जहां देर रात तक वार्ता का दौर चला और कारोबारी पक्ष द्वारा सभी जरूरी दस्तावेज मुहैया कराए जाने पर ही टीम वापस लौटी। इसके बाद ही दोनों लोगों को घर भेजा गया।
गांधीपार्क क्षेत्र के मामू भांजा में कारोबारी का आवास व कार्यालय है, जबकि इसी थाना क्षेत्र में बाईपास के पास उनका गोदाम है। करीब 16 वर्ष पुरानी करोड़ों की कंपनी के मालिकों का शहर में एक गेस्ट हाउस भी है। मंगलवार शाम को आगरा से सेंट्रल जीएसटी की टीम अग्रवाल फैरो मेटालिक प्रा.लि. फर्म के गोदाम और फिर कार्यालय पर जांच के लिए पहुंची थी। चेकिंग के दौरान वहां पर कुछ कागजों को जब्त करने का प्रयास किया। इसी दौरान टीम के सदस्यों का व्यापारी विरोध करने लगे। इसे लेकर वहां विवाद की स्थिति बन गई। टीम की सूचना पर थाना गांधीपार्क की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दो लोगों को थाने ले आया गया। इसके बाद टीम के सदस्य थाने आ गए। जहां देर रात तक पहले तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने पर विचार चला। इसके बाद कुछ लोग कारोबारी के समर्थन में भी थाने पहुंच गए। जहां वार्ता का दौर शुरू हुआ।
इंस्पेक्टर गांधीपार्क हरिभान सिंह राठौर के अनुसार टीम के अधीक्षक ने रात करीब साढ़े 11 बजे कोई कार्रवाई न चाहने की बात लिखित में दी है और कारोबारी की ओर से सभी जरूरी दस्तावेज टीम को मुहैया कराए हैं। इसके बाद ही थाने में बैठाए गए दोनों लोगों को छोड़ा गया है। टीम भी अपने प्रपत्र जांच के लिए लेकर निकल रही है।
विज्ञापन
इससे पहले देर शाम एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने यह पुष्टि की थी कि अग्रवाल फैरो मेटालिक प्रा.लि. फर्म पर जांच के लिए पहुंची सीजीएसटी टीम से विवाद की सूचना पर पुलिस भेजी गई थी। टीम जैसा निर्णय लेगी, पुलिस उसके अनुसार कार्रवाई तय करेगी। वहीं थाने में मौजूद सीजीएसटी अधिकारियों से बातचीत का काफी प्रयास किया गया। मगर वे बात करने को तैयार नहीं हुए।