फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Malkham Championship in Aligarh from January 22

राज्य विश्वविद्यालय: अलीगढ़ में मलखम चैंपियनशिप 22 जनवरी से, 65 विश्वविद्यालयों की 130 टीमें लेंगी भाग

Fri, 20 Jan 2023 10:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 20 Jan 2023 10:35 PM IST
सार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय मलखम चैंपियनशिप श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में 22 से 25 जनवरी तक आयोजित कर रहा है। जिसमें 65 विश्वविद्यालयों की 130 टीमें भाग लेंगी।

विज्ञापन
Malkham Championship in Aligarh from January 22
मलखम चैंपियनशिप की जानकारी देते कुलपति प्रो चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय मलखम चैंपियनशिप आयोजित करने जा रहा है। यह चार दिवसीय प्रतियोगिता श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में क्रीडा प्रांगण में 22 से 25 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। जिसमें 65 विश्वविद्यालयों की 130 टीमें भाग लेंगी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के दोधपुर कैंपस पर कुलपति डॉ चंद्रशेखर, कुलसचिव महेश कुमार, वित्त अधिकारी डॉ दिनेश कुमार, विश्वविद्यालय क्रीडा समिति के उपाध्यक्ष प्रो अरुण कुमार गुप्ता तथा सचिव डॉ शाहनवाज खान ने मलखम चैंपियनशिप की जानकारी दी।  चार दिवसीय अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय मलखम चैंपियनशिप श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के इंडोर स्टेडियम, क्रीडा प्रांगण में 22से 25 जनवरी  तक आयोजित की जाएगी। जिसका उद्घाटन विश्वविद्यालय के नव निर्माणाधीन लोधा कैंपस में राज्य मंत्री अनूप बाल्मीकि करेंगे।
विज्ञापन


इस चैंपियनशिप में संपूर्ण भारत वर्ष से लगभग 65 विश्वविद्यालयों की पुरुष एवं महिला की लगभग 130 टीमें प्रतिभाग करने अलीगढ़ आ रही है । जिसमें सर्वाधिक 20 टीमें महाराष्ट्र राज्य से हैं । खिलाड़ियों के साथ-साथ विभिन्न विश्वविद्यालयों के लगभग 127 टीम मैनेजर भी टीमों के उत्साहवर्धन एवं निर्देशन के लिए उनके साथ होंगे । 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञातव्य है कि मलखम्ब भारत का एक पारम्परिक खेल है जिसमें खिलाड़ी लकड़ी के एक उर्ध्व खम्भे या रस्सी के उपर तरह-तरह के करतब दिखाते हैं। वस्तुतः इसमें प्रयुक्त खम्भ को 'मल्लखम्भ' ही कहा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed