फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Makar Sakranti

मकर संक्रांति जगह-जगह बांटी खिचड़ी, किया दान पुण्य

Fri, 15 Jan 2021 01:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Makar Sakranti
सराय हरनारायण में मकर संक्रांति पर खिचड़ी वितरण करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गंगा स्नान के साथ ही लोगों ने पूजा-अर्चना, दान करके पुण्य कमाया। शहर में जगह-जगह खिचड़ी भोज व वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोहरा व शीतलहर में तड़के गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालु रवाना हुए, जहां उन्होंने स्नान करके दान किया।
विज्ञापन

श्री वार्ष्णेय मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। भगवान सूर्य देव की पूजा मंदिर महंत पंडित मनोज मिश्रा व पंडित महेश ब्रह्मचारी ने पूर्ण करायी। धवल सफेद रंग के परिधान में जब ठाकुरजी ने दर्शन दिए तो भक्त निहाल हो उठे। ठाकुरजी को तिल के लड्डू व गुड़ की गजक का भोग लगाया गया। खिचड़ी भोज का वितरण हुआ। इस अवसर पर मंदिर के व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता, भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक, गिरीश वार्ष्णेय, राजू गनपत, पार्षद अलका गुप्ता, योगेश वार्ष्णेय बंटी, विशाल जायसवाल, डॉ. सुनील गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा महानगर उपाध्यक्ष राजीव रज्जी के नेतृत्व में खिरनी गेट पर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शहर विधायक संजीव राजा व महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी ने किया। संजीव राजा ने कहा कि मकर संक्रांति को खिचड़ी बनाने और खाने का खास महत्व होता है। कार्यक्रम में रामसखी कठेरिया, हेमलता पाराशर, मानव महाजन, विकास शर्मा, शिवम अग्रवाल, राहुल मानक, करन वार्ष्णेय, कपिल यादव, श्याममोहन पचौरी, प्रशांत पाठक, मयंक गुप्ता, प्रफुल मल्होत्रा, सचिन वार्ष्णेय, करन माहौर, ब्रजेश कोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्व ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में खिरनी गेट स्थित मनीष शर्मा बिट के बिट कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान पर सामूहिक खिचड़ी भोज व खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम हुआ। यहां विश्व भारती पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर मनोज जादौन, कोल विधायक अनिल पाराशर, शहर विधायक संजीव राजा, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, राधे लाल शर्मा, राज्य महिला आयोग की सदस्य रामसखी कठेरिया, स्नातक एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, मनोज शैली, मनोज प्रधान, मानव महाजन, मनीष, इंजी. राजीव शर्मा, भाजपा जिला मंत्री अवध प्रताप सिंह, सोमेंद्र सिंह, डॉ. एमपी सिंह आदि उपस्थित रहे।
सांगवान फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सांगवान ने सांगवान सिटी में जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे। इस अवसर पर आरके पांडेय, भागेंद्र सिंह, विशाल सिंह, योगेश उपाध्याय, लतेश शर्मा आदि मौजूद थे।
इनरव्हील क्लब ऑफ अलीगढ़ पहल को ओर से जरूरतमंद महिलाओं को चकला बेलन, रजाई, कंबल, स्वेटर आदि बांटे गए। यहां चार्टर अध्यक्ष ज्योति मित्तल, डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरपर्सन डॉ. दिव्या लहरी, अध्यक्ष पूनम वार्ष्णेय, सचिव डॉली वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष दीपाली अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष रोली वार्ष्णेय, शिखा गुप्ता, अलीगढ़ स्वर्णिम पहल की अध्यक्ष सुरभि गुप्ता, दीपा वार्ष्णेय आदि उपस्थित थीं।
वार्ष्णेय पहल संगठन ने श्री अक्रूरजी पार्क में खिचड़ी महाभोज का आयोजन किया। यहां संगठन के प्रभारी विष्णु कुमार बंटी, अध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय, महामंत्री अतुल राजाजी कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता सीए, कार्यक्रम संयोजक मिलिंद वार्ष्णेय, रजत प्रिंस प्रदीप वार्ष्णेय, निष्काम गुप्ता, चेतन गुप्ता ने श्री अक्रूर जी महाराज की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराया। इस अवसर पर समाजसेवी अनमोल रतन वार्ष्णेय, राकेश गुप्ता साईं, सांसद सतीश गौतम, शहर विधायक संजीव राजा, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा अध्यक्ष विवेक सारस्वत, पूर्व महापौर शकुंतला भारती, पूर्व प्रदेश मंत्री राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ आदि उपस्थित रहे।
ज्ञान महाविद्यालय में पतंग प्रतियोगिता व खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सचिव दीपक गोयल, प्राचार्य डॉ. वाईके गुप्ता, डॉ. ललित उपाध्याय, बीएड विभागाध्यक्ष आभा कृष्ण जौहरी, कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ. समर रजा, विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. एचएस चौधरी, कला संकाय प्रभारी डॉ. वीके वर्मा, इग्नू समन्वयक आरके शर्मा, डीएलएड विभाग से शोभा सारस्वत आदि उपस्थित रहीं।
ब्राह्मण चेतना परिषद ने खिचड़ी भोज व वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिला अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, अमित उपाध्याय, प्रभात पचौरी, राजकुमार उपाध्याय, वीरेंद्र पाराशर, अक्षय पाराशर, बृजमोहन शर्मा, वाचस्पति शर्मा, हेमंत शर्मा, नवीन शर्मा, रामनिवास शर्मा आदि मौजूद रहे।
अलीगढ़ हेल्पलाइन की महिला शाखा ने रावण टीला स्थित चेतन आश्रम में बच्चों को स्वेटर, गजक आदि वितरित किया। यहां महिला शाखा अध्यक्ष रश्मि आनंद, चेतन आश्रम की संचालिका पुनीता चेतन ने, इनप्रीत कौर, सुषमा, पूनम पांडेय, कृति मित्तल, कविता भारद्वाज, अनिता सिंह, अंजलि सक्सेना, ममता शर्मा, रिद्धि जैन उपस्थित रहीं।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया महानगर ने कार्यालय पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया। यहां अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद, विनोद गोस्वामी, मोहम्मद हसीन, हाजरा बेगम, बबलू असलम, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहीं।
खिरनी गेट पर युवा नेता कुनाल सारस्वत ने मदर टेरेसा अनाथ आश्रम में जरूरतमंदों को कंबल व खिचड़ी वितरण किया। यहां शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, अरविंद पंडित, राजवीर शर्मा, प्रदीप शर्मा, हेमंत शर्मा आदि मौजूद रहे।
आर्थोपैडिक हॉस्पिटल सोसाइटी ने खिचड़ी का वितरण किया गया। डॉ. दिनेश शर्मा ने पिताजी की पुण्यतिथि पर खिचड़ी, रेवड़ी का वितरण किया। यहां चेतन पांडेय, डॉ. ईशान भारद्वाज, डॉ. शिखा शर्मा, प्रीति शर्मा, हिना शर्मा, अनुराग शर्मा, विजेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
श्री ब्रह्मानंद क्रांतिकारी परिषद ने श्री सालासर बालाजी धाम बगीची, कृष्णापुरी मठिया में हवन-यज्ञ किया। खिचड़ी, गजक का वितरण हुआ। यहां केंद्रीय मंत्री सत्येंद्र शर्मा, आचार्य पंडित नंदलाल झा, नरेश चंद्र शास्त्री, योगेश वत्स, राम भरोस आर्य, प्रेमपाल भारद्वाज, मनोज आचार्य, प्रदीप, अनिल, वीरेंद्र, केके मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
शास्त्रीय सनातन सांस्कृतिक धमार्थ मंच ने खिचड़ी वितरित किया। महामंत्री डॉ. शुभम गौड़, वार्ड-43 के पार्षद नरेंद्र प्रताप सिंह, आचार्य रामकृष्ण, सुधीर गौड़, सुभाष गौतम, मयंक सिंह, डैनी पंडित, यशवंत वर्धन राणा, शैलेंद्र सारस्वत आदि उपस्थित रहे।
इनरव्हील मैत्री ने मैरिस रोड स्थित रेणुका हॉस्पिटल में खिचड़ी, बिस्कुट, मास्क, साबुन, मूंगफली, फल, रेवड़ी व कंबल का वितरण किया। यहां सीजीआर नाजमा, क्लब अध्यक्ष शैफाली कपूर, सचिव शिल्पी वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष पायल अरोरा, विशन झा, सलोनी, रिचा, प्रीति, जोली गुप्ता, शालिनी अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।

सनातन हिंदू सेवा संस्थान की ओर से सुंदरकांड खिचड़ी का भंडारा व कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां कोल विधायक अनिल पाराशर, विधान परिषद सदस्य डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. पूजा शकुन पांडेय ने सभी को श्रीमद्गभागवत गीता व प्रतीकात्मक शस्त्र भेंट कर सनातन धर्म की रक्षा का दायित्व ग्रहण करने का संकल्प कराया। इस अवसर पर हरिशंकर शर्मा, जयवीर शर्मा, अभिषेक गुप्ता, सचिन शर्मा, आकाश, भोला प्रशांत, शुभम अग्रवाल, मनोज सैनी आदि उपस्थित रहे।

खिरनी गेट पर खिचड़ी वितरण करते भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी

खिरनी गेट पर खिचड़ी वितरण करते भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी- फोटो : CITY OFFICE

मकर संक्रांति पर खिचड़ी वितरित करते समाजसेवी।

मकर संक्रांति पर खिचड़ी वितरित करते समाजसेवी।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed