{"_id":"6aecf10a32c1c42c8e0e7f76","slug":"major-relief-for-pooja-shakun-pandey-high-court-quashes-proceedings-under-the-gangster-act-aligarh-news-c-2-gur1004-1106267-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पूजा शकुन पांडेय को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पूजा शकुन पांडेय को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की रद्द
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Archive
बहुचर्चित टीवीएस शोरूम संचालक अभिषेक गुप्ता हत्याकांड की मुख्य आरोपी साध्वी पूजा शकुन पांडेय को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने पूजा शकुन पांडेय, अशोक कुमार पांडेय समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत चल रही पूरी न्यायिक कार्रवाई निरस्त कर दी है। अदालत ने गैंगस्टर एक्ट मामले की चार्जशीट और संज्ञान लेकर जारी किए गए समन आदेश को भी रद्द कर दिया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी ने चार नवंबर 2026 को अशोक कुमार पांडेय व अन्य की ओर से दाखिल आवेदन पर यह फैसला सुनाया। मामला थाना रोरावर में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के अपराध संख्या 458/2025 और उससे जुड़े गैंगस्टर सत्र वाद संख्या 916/2026 से संबंधित था।
अभिषेक गुप्ता की 26 सितंबर 2025 की रात खेरेश्वर चौराहे पर बाइक सवार दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अभिषेक मूल रूप से हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव कचौरा के रहने वाले थे। पुलिस ने इस हत्याकांड में अशोक पांडेय को मुख्य साजिशकर्ता बताते हुए उसकी पत्नी साध्वी पूजा शकुन पांडेय और दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बनाया आधार
गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई को चुनौती देते हुए आरोपियों की ओर से हाईकोर्ट में दलील दी गई कि केवल गैंग चार्ट में दर्ज मुकदमों के आधार पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करना कानूनी रूप से उचित नहीं है। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के शिव प्रताप सिंह उर्फ चिनू बनाम उत्तर प्रदेश राज्य मामले में दिए गए फैसले का हवाला भी दिया गया।
हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कानूनी सिद्धांतों को आधार बनाते हुए माना कि उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 में केवल गैंगस्टर होने के आधार पर दंडित करने के लिए स्वतंत्र मूल अपराध का प्रावधान नहीं है। अदालत ने स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति को दंडित करने के लिए कानून में अपराध का स्पष्ट रूप से निर्धारित होना आवश्यक है।
हत्या के मुकदमे पर नहीं पड़ेगा असर :
हाईकोर्ट ने गैंगस्टर सत्र वाद की पूरी कार्रवाई, चार्जशीट और एक जुलाई 2026 के संज्ञान एवं समन आदेश को निरस्त कर दिया है। हालांकि, अदालत ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस फैसले का आरोपियों के खिलाफ सामान्य आपराधिक कानून के तहत चल रहे मूल मुकदमों, जांच और अन्य कार्रवाइयों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यानी अभिषेक गुप्ता हत्याकांड का मुकदमा अपनी प्रक्रिया के अनुसार जारी रहेगा।
स्थानीय अदालत में हत्याकांड की सुनवाई 19 को
अलीगढ़। चर्चित अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में बृहस्पतिवार को एडीजे-6 की अदालत में होने वाली सुनवाई टल गई। बताया गया कि वादी पक्ष लगातार तीसरी बार अदालत में पेश नहीं हुआ। इसके चलते मामले में आगे की सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने अब सुनवाई के लिए 19 नवंबर की तारीख निर्धारित की है। लगातार तीन बार वादी पक्ष के अदालत में उपस्थित नहीं होने से मुकदमे की सुनवाई आगे बढ़ने में देरी हो रही है। इस मामले पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।