फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mahipal Singh, the first jila panchayat president of Aligarh, died from Corona

अलीगढ़ के पहले जिपं अध्यक्ष महिपाल सिंह का कोरोना से निधन

Sat, 01 May 2021 12:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Mahipal Singh, the first jila panchayat president of Aligarh, died from Corona
जिले की राजनीति के पितामह, मूल्यों व सादगी की राजनीति करने वाले पहले जिला पंचायत अध्यक्ष महिपाल सिंह का बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। उनके निधन से जिले की राजनीति में चौधरी चरण सिंह के समकालीन राजनीतिज्ञों के एक युग का अंत हो गया है।
विज्ञापन

जनता दल और लोकदल की राजनीति करने वाले महिपाल सिंह के सभी दलों से अच्छे संबंध थे। उनके निधन पर बरौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक ठाकुर दलबीर सिंह सहित अन्य राजनेताओं ने शोक जताया है। ठाकुर दलबीर सिंह उस समय चंडौस के ब्लॉक प्रमुख हुआ करते थे, जिस वक्त महिपाल सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष थे।
विज्ञापन

महिपाल सिंह जिले की राजनीति में चौधरी चरण सिंह, राजेंद्र सिंह, सिकंदराराऊ के विधायक रहे सुरेश प्रताप गांधी के बहुत करीबी माने जाते थे। 1986 में जिला पंचायत अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद भी वह पैदल ही चला करते थे। उन्होंने कभी किसी सरकारी वाहन का प्रयोग नहीं किया। वह पुलिस कंट्रोल रूम के सामने जिला पंचायत के आवास में रहा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता विनोद पांडे कहते हैं कि व्यवहार में बेहद सहज और सरल महिपाल सिंह युवा राजनेताओं को भी प्रोत्साहित करते थे। बुजुर्ग कांग्रेसी नेता राजेंद्र मेहरा कहते हैं कि नेहरू गांधी युग की तरह सादगी और मूल्यों की राजनीति करने वाले महिपाल सिंह जैसे नेता आज राजनीति में देखने को नहीं मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed