फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Maheshwari Super Kings reached the semi-finals of APL

Aligarh News: एपीएल के सेमीफाइनल में पहुंची माहेश्वरी सुपर किंग्स, कौशल ने जड़ा शतक

Fri, 02 Jun 2023 10:05 PM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 02 Jun 2023 10:05 PM IST
सार

20 ओवर के मैच में माहेश्वरी सुपर किंग्स ने बगैर विकेट खोए 211 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी आभा सुपर जायंटस ने 9 विकेट पर 157 रन बन पाए। टीम 54 रन से मैच हार गई।
 

विज्ञापन
Maheshwari Super Kings reached the semi-finals of APL
एपीएल का मैच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के महुआ खेड़ा स्थित अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान पर चल रही अलीगढ़ प्रीमियर लीग में माहेश्वरी सुपर किंग्स ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया। सुपर किंग्स के कौशल यादव ने शतक जड़ दिया।

विज्ञापन

  
बृहस्पतिवार को 20 ओवर के मैच में माहेश्वरी सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज और कप्तान नमन शर्मा ने 53 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के की मदद से 84 रन की पारी खेली। कौशल यादव ने 67 गेंदों पर 11 चौके और सात छक्के की मदद से 122 रन बनाए। अर्नव राज जादौन ने भी तेजी से 44 रन बटोरे। टीम ने बगैर विकेट खोए 211 रन का स्कोर खड़ा किया। 
विज्ञापन


जवाब में उतरी आभा सुपर जायंटस के खिलाड़ियों ने ठोस शुरुआत दी। मध्यक्रम के बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बटोर सके। 9 विकेट पर 157 रन बन पाए। टीम 54 रन से मैच हार गई। सुपर किंग्स के निशांत ठाकुर ने तीन और जीतू ने दो विकेट झटके। इस जीत के साथ सुपर किंग्स ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। कौशल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 ओवर के मैच में ध्रुव लॉक्स चैलेंजर्स टीम 168 रन पर सिमट गई। माधव वशिष्ठ ने 32 रन बनाए। केके हार्ट्स बीट के गेंदबाज फरदीन रहमान ने दो विकेट झटके। जवाब में उतरी केके हार्ट्स बीट टीम 19.1 ओवर में 117 रन पर सिमट गई। टीम 51 रन से मैच हार गई। मयंक सक्सेना ने 29 रन बनाए। किशन ठाकुर ने 26 रन की पारी खेली। ध्रुव लॉक्स के प्रियांशु राजपूत ने चार और तनिष्क मित्तल ने दो विकेट झटके। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव अब्दुल वहाब, फैसल शेरवानी, माहेश्वरी सुपर किंग्स के स्वामी संजय माहेश्वरी, योगेंद्र पाल सिंह, अर्जुन सिंह फकीरा, मसूदुज्जफर अमीनी, अमित राजौरिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed