फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Maheshwari Samaj worshiped Mahesh on the descent day

वंश उत्पत्ति दिवस पर माहेश्वरी समाज ने की महेश की पूजा

Sun, 20 Jun 2021 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Maheshwari Samaj worshiped Mahesh on the descent day
महेश्वरी समाज के 5154वा वंश उत्पत्ति महेश नवमी के उपलक्ष में प्राचीन खेरेश्वर महादेव मंदिर में दुग - फोटो : CITY OFFICE
महेश नवमी के उपलक्ष्य में शनिवार को माहेश्वरी समाज ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान महेश की पूजा अर्चना की। साथ ही दानपुण्य करते हुए समाज ने शाम को अपने घर के आंगन, बालकनी और छत पर दीपक जलाए। वहीं, भगवान शिव से कोरोना संक्रमण के खात्मे की प्रार्थना भी की। जिससे आम जनजीवन को राहत मिल सके।
विज्ञापन

माहेश्वरी समाज के 5154वें वंश उत्पत्ति दिवस पर शनिवार को माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के सदस्यों ने खेरेश्वर महादेव मंदिर पर दुग्धाभिषेक का आयोजन किया। क्लब के सदस्यों ने दूध-दही-शहद-गंगाजल से भगवान महेश का अभिषेक किया और पूजा अर्चना कर शांति एवं खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी, अध्यक्ष राजीव महेश्वरी, दीपक माहेश्वरी, मनीष मोहता, रितेश भूतड़ा, प्रवीण माहेश्वरी, बृजमोहन माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। जबकि प्रेम प्रकाश माहेश्वरी और परिवार के सभी सदस्यों ने घर पर बर्फ के शिवलिंग बना कर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। यहां प्रदीप माहेश्वरी, डॉ. अनुज माहेश्वरी, डॉ. गोविंद माहेश्वरी, माधव, मुकुंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, समाज के लोगों ने अलग-अलग शिव मंदिर जाकर और अपने घर में भगवान शिव की पूजा अर्चना की। दोपहर में कई लोगों ने दान-पुण्य भी किया। जबकि शाम को समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों में घी के दीपक जलाए। समाज ने प्रार्थना की कि जल्द कोरोना का नाश हो, जिससे धार्मिक त्योहार धूमधाम से मनाए जा सकें। वहीं दुनिया को राहत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed