जिला माहेश्वरी सभा की विशेष बैठक सासनी गेट स्थित सादानी सदन पर आयोजित की गई। इसमें अध्यक्ष संजीव गोदानी ने समाज के सभी लोगों से सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले बंधु के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
रामकुमार सादानी एवं उनके परिवार को सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद दिया गया। विशेष सहयोग के लिए विनीत केला एवं राकेश मोहता की प्रशंसा की गई। जिला मंत्री रघुवंश राठी, प्रदीप, अशोक, हरिकिशन, नरेंद्र, योगेश, अभय, सुधीर हरकुट, प्रदीप हरकुट, नवनीत, विजय, अनंत केला, नीरज, अमन राठी, अमित राठी, वैभव राठी, विजय, अमन, ललित, संजीव, मुकेश, पुनीत केला, अनुपम गोदानी एवं कपिल माहेश्वरी का योगदान सराहनीय रहा।
प्रदेश सभा के मंत्री सुभाष बाहेली, जय प्रकाश, धनश्याम, महेंद्र, राजकुमार, सुरेश मुन्ना, संदीप के आने एवं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सभा के जिलाध्यक्ष संजीव गोदानी ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के अभिनंदन समारोह का वर्चुअल प्रसारण किया गया था। मुजफ्फरनगर से प्रदेश अध्यक्ष कमलेंद्र ने आशीर्वाद दिया है।