फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mahavirganj market opened after the noises from the police

पुलिस से नोकझोंक के बाद खुला महावीरगंज बाजार

Tue, 11 May 2021 01:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Mahavirganj market opened after the noises from the police
थोक बाजार महावीरगंज में सोमवार सुबह पुलिस और व्यापारियों के बीच नोकझोंक हुई। इसके बाद बाजार खोला गया, लगभग सवा दो घंटे तक दुकानदारी हुई, जिसमें शहर के साथ देहात के फुटकर दुकानदारों ने सामान खरीदा। इन दुकानदारों को थोक व्यापारियोें ने सुबह फोन कर बुलाया था।
विज्ञापन

अलीगढ़ किराना कमेटी के कोषाध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि सुबह करीब सात बजे नियम के अनुसार ही थोक व्यापारियों को दस दिन बाद दुकान खोलने की सूचना देकर बुलाया गया था। दुकानें खुल गई। कुछ सामान बिका ही था कि पुलिस वाले आ गए और दुकानें बंद कराने को कहने लगे। पुलिस वालों ने अब्दुल करीम चौराहे की पिकेट को बुला लिया।
विज्ञापन

इसके बाद सभी पुलिस वाले मिल कर दुकानें बंद कराने लगे। इस पर शहर विधायक संजीव राजा को फोन कर पूरी बात बताई गई। विधायक ने एसओ देहलीगेट से बात कर दुकानें खोलने के लिए कहा। इस पर व्यापारियों ने पुलिस वालों को विधायक और एसओ की बात बताई। इस बीच एसओ का फोन भी पुलिस वालों पर आया और पुलिस वाले पीछे हट गए। इस बीच कई दुकानदारों ने महावीरगंज पुलिस चौकी पर पहुंच कर वहां पुलिस की मनमानी का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर हो कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान दूध, सब्जी, डेयरी, फल, किराना, जनरल स्टोर की दुकानें सुबह और शाम को खोलने का निर्देश है। इसके बाद भी पुलिस किराना की दुकानों को खोलने नहीं दे रही है। शहर से देहात तक यही हाल हैै। सभी व्यापारिक संगठन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिलाधिकारी, एसएसपी को पत्र लिख कर शिकायत कर चुके हैं।

इसके बाद भी व्यापारियों की परेशानी खत्म नहीं हो रही है। फुटकर बाजारों में इसी कारण कई आइटम महंगे हो रहे हैं। पवन ने बताया कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली के थोक बाजार से मंगवाए गए ब्रांड की जगह दूसरी ब्रांड के आइटम मिलने की समस्या भी सामने आ रही है। आर्डर पूरा नहीं मिल रहा है, जिससे परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed