{"_id":"653bf100572e9583cc0acb36","slug":"maharishi-valmiki-shobhayatra-on-28th-october-2023-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा 28 अक्तूबर को, शहर में रूट रहेगा डायवर्ट, ये की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा 28 अक्तूबर को, शहर में रूट रहेगा डायवर्ट, ये की व्यवस्था
Fri, 27 Oct 2023 10:49 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 27 Oct 2023 10:49 PM IST
सार
सुबह 10 बजे अचल सरोवर स्थित प्राचीन वाल्मीकि मंदिर पर हवन होगा। मुख्य यजमान संस्थापक श्योराज जीवन होंगे। शोभायात्रा शीशियापाड़ा से शुरू होकर मीरूमल प्याऊ, पत्थर बाजार, बारहद्वारी, रेलवे रोड पड़ाव दुबे, रामलीला मैदान होती हुई अचल सरोवर महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर समाप्त होगी।
विज्ञापन
पत्रकारो से वार्ता करते महर्षि वाल्मीकि मेला कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राज जीवन
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महर्षि वाल्मीकि मेला कमेटी ने 27 अक्तूबर को वाल्मीकि मंदिर पर प्रेसवार्ता की। कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राज जीवन ने बताया कि 28 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा पर वाल्मीकि प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान शहर में शोभायात्रा निकली जाएगी। जिसका शुभारंभ शीशियापाड़ा से डीएम इंद्र विक्रम सिंह करेंगे। अध्यक्षता डॉ. संजय भार्गव करेंगे।
विज्ञापन
सुबह 10 बजे अचल सरोवर स्थित प्राचीन वाल्मीकि मंदिर पर हवन होगा। मुख्य यजमान संस्थापक श्योराज जीवन होंगे। शोभायात्रा शीशियापाड़ा से शुरू होकर मीरूमल प्याऊ, पत्थर बाजार, बारहद्वारी, रेलवे रोड पड़ाव दुबे, रामलीला मैदान होती हुई अचल सरोवर महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर समाप्त होगी। इस मौके पर मेला अध्यक्ष विष्णु खरे, कार्यवाहक अध्यक्ष राज कुमार पंछी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास चेतन, उपाध्यक्ष सचिन चौहान, रोहित वाल्मीकि, राजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रूट रहेगा डायवर्ट
महर्षि वाल्मीकि जयंती और शोभायात्रा को लेकर शहर में शनिवार को रूट डायवर्जन किया गया है। शीशियापाड़ा से पांच बजे शोभायात्रा शुरू होगी। जो आगरा रोड, मांमू भांजा, मीरूमल चौराहा, पत्थर बाजार, बारहद्वारी, सराय हकीम, ढपरा रोड, रेलवे रोड, माल गोदाम, गांधीपार्क बस अडडा, दुबे पडाव चौराहा, डीएस कॉलेज, रामलीला मैदान होते हुए वाल्मीकि मंदिर पर संपन्न होगी। वहीं सासनीगेट क्षेत्र के से 3 बजे मोहल्ला पला से प्रारंभ होकर सासनीगेट चौराहा, आगरा रोड होते हुए सासनीगेट चौराहे से खिरनीगेट पुलिस चौकी, पुराना हाथरस अडडा, मदारगेट, शीशियापाड़ा पहुंचेगी। वहीं महुआखेड़ा क्षेत्र से तीन बजे कयामपुर स्थित आश्रम से शुरू होकर कयमापुर मोड़, एटा चुंगी चोराहा, अचलताल पर समाप्त होगी। इसको लेकर अलग-अलग क्षेत्रों में दोपहर दो बजे से रूट डायवर्ट किया गया
विज्ञापन
बाहरी डायवर्जन
- बोनेर तिराहा से एटाचुंगी चौराहा से शहर की तरफ आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन व रोडवेज बस प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन बोनेर तिराहा से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- सारसौल चौराहा से गांधीपार्क बस अडडा की तरफ आने वाले वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन सारसौल चौराहा से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- अतरौली,रामघाट रोड की तरफ से शहर में आने वाले वाले वाहन क्वार्सी चौराहा से डायवर्ट होंगे।
- मथुरा की तरफ से सासनीगेट चौराहा से गांधीपार्क आने वाले सभी वाहन मथुरा रोड स्थित बाईपास से डायवर्ट होंगे।
- आगरा ओर से सासनीगेट चौराहा से गांधीपार्क बस अडडा आने वाले वाहन आगरा रोड बाईपास से डायवर्ट होंगे।
आंतरिक डायवर्जन
- शोभायात्रा प्रारंभ होने के समय मानिक चौक तिराहा से कंपनीबाग चौराहा की तरफ आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेगे।
- शोभायात्रा प्रारंभ होने के समय कंपनीबाग चौराहा से मदारगेट चौराहा की ओर आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेगे।
- शोभायात्रा का प्रथम भाग बारहद्वारी चौराहा पहुंचने पर रसलगंज चौराहा से बारहद्वारी चौराहा की तरफ आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेगे।
- शोभायात्रा का प्रथम भाग रेलवे रोड पर पहुंचने पर कवर कुत्ता तिराहा से मीरूमल चौराहा की तरफ आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेगे।
- शोभायात्रा का प्रथम भाग कवर कुत्ता तिराहा पर पहुंचने पर रसलगंज चौराहा से गांधीपार्क बस अडडा की तरफ आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेगे।
- शोभायात्रा का प्रथम भाग कवर कुत्ता तिराहा पर पहुंचने पर कंपनीबाग से कवरकुत्ता तिराहा की तरफ आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- शोभायात्रा का प्रथम भाग दुबे पडाव चौराहा पहुंचने पर महाजन पैलेस, मीनाक्षीपुल से दुबे पडाव चौराहा की तरफ आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेगे। यह वाहन मीनाक्षी पुल के नीचे डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगे।
- शोभायात्रा का प्रथम भाग दुबे पडाव चौराहा पर पहुंचने पर नौरंगाबाद पुल की तरफ से दुबे पडाव चौराहा की तरफ आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेगे। यह नौरंगाबाद पुल के नीचे डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। इस दौरान सभी आपातकालीन वाहनों के प्रवेश पर कोई रोक नहीं है।