फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Maharaja Agrasen procession went out with the celebration of victory

जीत के जशभन संग निकली गई महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा

Mon, 03 Oct 2022 12:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:58 AM IST
सार

पिछले चार दिन से चल रहे विवाद के बाद महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा रविवार को जीत के जश्न संग निकाली गई।आयोजन के साथ-साथ लोग एक दूसरे को इस कार्रवाई को लेकर बधाई देते नजर आ रहे थे।

विज्ञापन
Maharaja Agrasen procession went out with the celebration of victory
रसलगंज अग्रसेन चौक पर अग्रवाल युवा संगठन द्वारा अग्रसेन जयंती पर अग्रज्योति पत्रिका का विमोचन क - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

पिछले चार दिन से चल रहे विवाद के बाद महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा रविवार को जीत के जश्न संग निकाली गई। अग्रवाल समाज में उत्साह दोगुना था। शोभायात्रा के दौरान हर तरफ अपर नगर आयुक्त पर कार्रवाई की चर्चा थी। आयोजन के साथ-साथ लोग एक दूसरे को इस कार्रवाई को लेकर बधाई देते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

खास बात यह थी कि आयोजन के दौरान पूर्व विधायक संजीव राजा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। साथ ही भाजपा नेता राजीव अग्रवाल सहित अन्य का भी आयोजन में शामिल होने पर स्वागत किया गया। पिछले चार दिन से चल रहे विवाद पर गौर करें तो अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त की अगुवाई वाली नगर निगम टीम द्वारा इस शोभायात्रा के लिए बनवाए गए स्वागत द्वार तुड़वाए गए।
विज्ञापन

जिसे लेकर अग्रवाल समाज आक्रोशित हो उठा। गुस्से का बड़ा कारण यह भी था कि जब अपर नगर आयुक्त को फोन किया गया तो जवाब आया कि हां, हमने तुड़वाया है, क्या करोगे। इस पर धरना व जाम के दौरान गुस्से में अपर नगर आयुक्त से हाथापाई तक कर दी गई। इस पर विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि कार्रवाई के बजाय अपर नगर आयुक्त की तहरीर पर मुकदमा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पूर्व विधायक संजीव राजा को धरने पर बैठना पड़ा और अपर नगर आयुक्त के खिलाफ मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी। मामले में शासन स्तर से संज्ञान लिया गया और अपर नगर आयुक्त को निदेशालय से संबद्ध कर दिया गया। यह आदेश शनिवार देर शाम मिला था।

इसके बाद से अग्रवाज समाज में खुशी की लहर थी। रविवार को आयोजन के दौरान यह जोश देखने को मिला। लोग बेहद उत्साहित थे। उत्साह का एक उदाहरण यह भी देखने में आया कि सर्व समाज के लोगों ने शोभायात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इधर, आयोजन के दौरान कई बार इस लड़ाई में सहयोग करने वाले हर व्यक्ति, हर नेता का आभार जताया गया।
सोशल मीडिया पर कुछ पर टीका-टिप्पणी भी जारी
इस घटनाक्रम में कुछ नेताओं व उनके करीबियों के प्रति टीका-टिप्पणी भी जारी है। लगातार लोग इस प्रकरण में उन नेताओं को लेकर तरह तरह की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed