{"_id":"5d8e65708ebc3e93d84481b4","slug":"mahananda-express-aligarh-news-ali2147492163","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के दंपती को शिकार बनाने वाला जहरखुरान जीआरपी ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के दंपती को शिकार बनाने वाला जहरखुरान जीआरपी ने दबोचा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानंदा एक्सप्रेस में दिल्ली के एक दंपती को 30 जून की रात जहरखुरानी का शिकार बनाने वाला शातिर अपराधी शुक्रवार को जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। हालांकि उसका एक साथी फरार हो गया। पकड़े गए अभियुक्त के पास से 1.25 लाख का माल बरामद किया है। शातिर को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह के अनुसार प्लेटफार्म दो से पकड़े गए शातिर जहरखुरान की शिनाख्त सलीम पुत्र मो. जाहिद मुछड़ निवासी कोचा, किशनगंज, बिहार के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
उसने फरार साथी का नाम जमील निवासी जहांगीरपुर, दिल्ली बताया है। सलीम भी हाल में दिल्ली के बजीरपुर इलाके में रह रहा था। सलीम ने बताया कि वह एक्सप्रेस गाड़ियों में यात्रियों से दोस्ती कर उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर शिकार बनाते थे।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपी से दंपती की सोने की जंजीर, अंगूठी, नगदी, 2500 रुपये सहित अन्य माल बरामद हुआ है। सलीम को जेल भेज दिया गया है। जमील की तलाश जारी है। शातिर को दबोचने वाली टीम में एसएसआई अब्दुल मोईज खान, ललित कुमार, पंकज कु मार, विनोद कुमार शामिल रहे।