फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mahabodhi Express had to be stopped due to cock flying

Aligarh News: मुर्गा उड़ने पर रोकनी पड़ी महाबोधि एक्सप्रेस

Thu, 22 Jun 2023 01:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Mahabodhi Express had to be stopped due to cock flying
दिल्ली से बिहार जा रही महाबोधि एक्सप्रेस को बुधवार को एक मुर्गा उड़ जाने पर रोक दिया गया। जब मुसाफिर ने अपने मुर्गे को पकड़ लिया तो ट्रेन रवाना हुई। बरसात से पहले ही ईंट भट्ठों पर काम खत्म हो चुका है। इसलिए यहां कार्यरत बिहार, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के श्रमिकों का वापस जाना शुरू हो गया है।
विज्ञापन




बुधवार दोपहर करीब तीन बजे महाबोधि एक्सप्रेस स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। तभी उसमें बिहार जाने वाले श्रमिक सवार होने लगे। दो मिनट बाद जैसे ही ट्रेन चलने लगी तभी जनरल कोच में सवार एक महिला श्रमिक की प्लास्टिक बाल्टी में रखा एक मुर्गा उड़ गया।
विज्ञापन




इस पर महिला ने शोर मचाया और मुर्गा को पकड़ने के लिए ट्रेन से नीचे कूद गई। कुछ देर में उसने दौड़ कर मुर्गे को पकड़ लिया। ट्रेन स्टाफ एवं पुलिस जवानों ने यह नजारा देखा तो उन्होंने इशारा कर ट्रेन को रुकवा लिया। महिला मुर्गें को पकड़कर वापस सवार हुई तब ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। यह घटना रेलवे स्टेशन पर चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन





भट्ठा मजदूरों की हो रही वापसी
अलीगढ़। बरसात शुरू होने वाली है। ईंट भट्ठों में काम लगभग खत्म हो गया है। इसलिए ईंट भट्ठों में कार्यरत बिहार, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के वापस घर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसीलिए बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीट तो दूर पैर रखने भर तक की जगह नही हैं। मारा-मारी के हालात हैं। ट्रेनों में भीड़भाड़ के चलते आरपीएफ एवं जीआरपी जवानों को श्रमिकों को ट्रेन में सुरक्षित सवार कराने में मशक्कत करनी पड़ रही है। आलम यह है कि बिहार जाने वाली ट्रेनों का स्टेशन पर मात्र दो मिनट का ठहराव है, फिर भी भीड़ के चलते तीन-चार मिनट बाद गंतव्य को रवाना हो रही हैं। इसके बाद भी ट्रेनों को चेन पुलिंग कर रोका जा रहा है। इससे रेल स्टाफ एवं सुरक्षा ड्यूटी में तैनात जवानों को ज्यादा मशक्कत करनी पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed