फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Maha Shivaratri devotees at temples aroused was swamped

महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Sat, 25 Feb 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sat, 25 Feb 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
Maha Shivaratri devotees at temples aroused was swamped
Maha Shivaratri devotees at temples aroused was swamped - फोटो : Dig Vishal
महाशिवरात्रि पर शुक्रवार पूरे दिन लोग भक्ति रस में सराबोर रहे। गुरुवार की मध्य रात्रि से कांवड़ियोें सहित अन्य भक्तों  का सैलाब शिवालयों में उमड़ पड़ा था, जिसका सिलसिला शुक्रवार को भी देर शाम तक जारी रहा। कावड़ियों ने गंगाजल से शिवालयों में जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

इसके अलावा हजारोें लोगोें ने शिव मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की। बेलपत्र, बेल, बेर, दूब, भांग, धतूरा फल और फूल भगवान शिव को अर्पित किया। दूध, दही, भस्म, चंदन, शहद, गन्ने का रस, गाय का घी, गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक किया। शहर के खेरेश्वर धाम, अचलेश्वर धाम, मंगलेश्वर मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्ताें का तांता लगा रहा। भक्तों ने व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना की और मनोकामना मांगी। 
विज्ञापन

महाशिवरात्रि की तैयारियों में भक्त कई दिनों से जुटे थे। गुरुवार की मध्य रात्रि से ही शहर के शिवालयों में जलाभिषेक शुरू होे गया था। शिवालयों कोे भव्य तरीके से संजाया भी गया था। शिवरात्रि पर गंगातटों से हजारों की तादाद में कावड़ियों कांवड़ लेकर आए थे। इन कावंड़ियों ने शिवालयों में गंगाजल से जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को देर शाम तक बम-बम भोले, हर हर महादेव का जयघोष गुंजायमान रहा। भक्त -जय भोले जय भंडारी, तेरी है महिमा न्यारी, शिव शंकर को जिसने पूजा, उसका ही उद्धार हुआ, जैसे भजनों पर भक्ति भाव में डूबे रहे। श्री खेरेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष ठा.सत्यपाल सिंह ने बताया कि खेरेश्वर मंदिर पर लाखों की तादाद में भक्त जुटे और मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा की। 
तांबेश्वर घाट पर की गई महाआरती
महाशिवरात्रि पर शुक्रवार पूरे दिन लोग भक्ति रस में सराबोर रहे। गुरुवार की मध्य रात्रि से कांवड़ियोें सहित अन्य भक्तों  का सैलाब शिवालयों में उमड़ पड़ा था, जिसका सिलसिला शुक्रवार को भी देर शाम तक जारी रहा। कावड़ियों ने गंगाजल से शिवालयों में जलाभिषेक किया। इसके अलावा हजारोें लोगोें ने शिव मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की। बेलपत्र, बेल, बेर, दूब, भांग, धतूरा फल और फूल भगवान शिव को अर्पित किया। दूध, दही, भस्म, चंदन, शहद, गन्ने का रस, गाय का घी, गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक किया। शहर के खेरेश्वर धाम, अचलेश्वर धाम, मंगलेश्वर मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्ताें का तांता लगा रहा। भक्तों ने व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना की और मनोकामना मांगी। 

महाशिवरात्रि की तैयारियों में भक्त कई दिनों से जुटे थे। गुरुवार की मध्य रात्रि से ही शहर के शिवालयों में जलाभिषेक शुरू होे गया था। शिवालयों कोे भव्य तरीके से संजाया भी गया था। शिवरात्रि पर गंगातटों से हजारों की तादाद में कावड़ियों कांवड़ लेकर आए थे। इन कावंड़ियों ने शिवालयों में गंगाजल से जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना की। शुक्रवार को देर शाम तक बम-बम भोले, हर हर महादेव का जयघोष गुंजायमान रहा। भक्त -जय भोले जय भंडारी, तेरी है महिमा न्यारी, शिव शंकर को जिसने पूजा, उसका ही उद्धार हुआ, जैसे भजनों पर भक्ति भाव में डूबे रहे। श्री खेरेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष ठा.सत्यपाल सिंह ने बताया कि खेरेश्वर मंदिर पर लाखों की तादाद में भक्त जुटे और मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed