फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Magisterial inquiry: Three more people of Rait village recorded their statements

मजिस्ट्रेटी जांच : रायट गांव के तीन और लोगों ने बयान कराए दर्ज

Tue, 01 Jun 2021 01:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Magisterial inquiry: Three more people of Rait village recorded their statements
जहरीली शराब के सेवन से मौतों के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के तहत सोमवार को लोधा के रायट गांव के तीन लोगों ने एडीएम प्रशासन के कार्यालय में पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए। उन्होंने खुलेआम नकली शराब की बिक्त्रस्ी होने के बयान दर्ज कराए हैं। साथ ही कहा कि 24 घंटे लाइसेंसी ठेकों से शराब बिकती है। गांव के युवा इससे बर्बाद हो रहे हैं। इधर, अधिकारियों की ओर से व्यस्तता के चलते अभी बयान नहीं दर्ज कराए गए हैं। आज आम जनता व अधिकारियों के पास बयान दर्ज कराने व साक्ष्य पेश करने का अंतिम मौका है।
विज्ञापन

मजिस्ट्रेटी जांच कर रहे एडीएम प्रशासन देवी प्रसाद पाल ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी (डीईओ), खैर एसडीएम अंजनी कुमार, कोल एसडीएम रंजीत सिंह, सीओ खैर शिवप्रताप सिंह, सीओ गभाना कर्मवीर सिंह और सीओ सिविल लाइंस विशाल चौधरी, इंस्पेक्टर खैर प्रवेश कुमार, तत्कालीन लोधा इंस्पेक्टर अभय शर्मा, और जवां इंस्पेक्टर चंचल सिरोही को नोटिस जारी किया है। इनसे बयान, साक्ष्य सहित घटना के संबंध में आख्या मांगी है। इसके साथ ही अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट। एफआईआर, गिरफ्तारी की रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों ने फिलहाल बताया है कि वह कार्रवाई और इस मामले में सुराग जुटाने में व्यस्त हैं, इसके चलते सोमवार को उनके बयान नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed