फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Magic of Kailash Kher Night in Aligarh

Kailash Kher Night: दर्शकों पर चला कैलाश खेर की गायकी का जादू, झूमा अलीगढ़, सजी सुरों की महफिल

Thu, 24 Oct 2024 06:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 24 Oct 2024 06:15 PM IST
सार

रमाडा होटल में कैलाश खेर नाइट का शुभारंभ डीएम विशाख जी. ने किया। मंच पर काला कुर्ता-पायजामा और चेकदार सुनहरी सदरी में जैसे ही कैलाश खेर पहुंचे, वैसे ही तालियां और सीटी बजने लगीं।

विज्ञापन
Magic of Kailash Kher Night in Aligarh
पद्मश्री व गायक कैलाश खेर अलीगढि़ में - फोटो : संवाद

विस्तार

अमर उजाला कैलाश खेर नाइट में पद्मश्री कैलाश खेर की सुरों महफिल सजी। कैलाश खेर ने क्या कभी अंबर से सूर्य बिछड़ता है, क्या कभी बिन बाती दीपक जलता है, कैसे बताएं क्यूं तुझको चाहें, सुनाया तो हर कोई उनके गानों पर झूम उठा। उत्साह में डूबे दर्शक मंच पर भी पहुंच गए और नृत्य करने लगे।

विज्ञापन


रमाडा होटल में कैलाश खेर नाइट का शुभारंभ डीएम विशाख जी. ने किया। मंच पर काला कुर्ता-पायजामा और चेकदार सुनहरी सदरी में जैसे ही कैलाश खेर पहुंचे, वैसे ही तालियां और सीटी बजने लगीं। होटल परिसर में सजी सुरों की महफिल में पद्मश्री कैलाश खेर ने उमराव जान फिल्म के गीतकार शहरयार का जिक्र भी किया, जो एएमयू के उर्दू विभाग के अध्यक्ष रहे हैं, जिन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार भी मिल चुका है। इसके बाद कैलाश खेर के सूफियाना अंदाज पर हर कोई झूम उठा। 
विज्ञापन

उद्घाटन
अलीगढ़ के दर्शकों के सिर पर कैलाश खेर की आवाज का जादू खूब चला। गीतों के सुरों की गंगा में श्रोताओं ने देर रात तक डुबकी लगाई। कैलाश बैंड की मधुर धुनों पर दर्शक खूब झूमे। यह चौथा मौका था जब कैलाश खेर ने अपनी गायकी का जादू अलीगढ़ वासियों पर चलाया। वह तीन बार नुमाइश में आ चुके हैं। उन्होंने सुरों का ऐसा जादू बिखेरा कि हर कोई उनका मुरीद हो गया। गीतों का जादू इस कदर चला कि मंच पर पहुंचते ही उनके स्वागत को दर्शक अपनी सीटों पर खड़े हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रोता
कैलाश ने मंच पर आने के बाद सबसे पहले श्लोक पड़ा। इसके बाद उन्होंने दौलत शोहरत क्या करनी है..., ' क्या कभी अंबर से सूर्य निकलता है... कैसी ये अनहोनी हर आंख हुई नम ..., तेरे नाम से जी लूं ..., 'तेरी दीवानी... पर श्रोता कैलाश के सुर में खो गए। उन्होंने नहीं तीर, तलवार.. आज चख लेन दे..., आओ जी-आओ जी, तौबा-तौबा उफ......, आज फट्टे चक लेन दे..., पिया के रंग दीनी..., तू जाने ना..., अल्हा के वंदे..., अगड़ बम-बम लहरी... जय-जयकारा..., स्वामी देना साथ हमारा..., जोबन छलकें..., टूटा टूटा एक परिंदा, शिव का वंदन किया करो..., छाप तिलक सब छीनी रे... 'मै तो तेरे प्यार में दीवाना हो गया...जैसे सुपरहिट गाने सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कैलाश ने हीरे मोती मैं न चाहूं, मैं तो चाहूं संगम तेरा...,सैंया.., गीत सुनाकर दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने हर-हर महादेव व जय सिया राम के नारे लगाकर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।

अतिथि कहिन

जैसी उम्मीद थी, उससे बेहतर अमर उजाला कैलाश खेर नाइट रही। पद्मश्री कैलाश खेर और अतिथियों का आभार।-डिंकल अग्रवाल, एकत्व स्मार्ट सिटी
कैलाश खेर ने जिस तरह मंच पर प्रस्तुति दी है। वह सराहनीय है। मुझे तो पद्मश्री कैलाश खेर को सुनने में आनंद आ गया।-मनीष शर्मा बिट, बिट ग्रुप ऑफ एजूकेशन
कैलाश खेर की शिव स्तुति ने मुझे भाव विभाेर कर दिया। उनका जटा खोलना और डमरू बजाना दुर्लभ दृश्य रहा।-विनोद गर्ग, होटल रमाडा अलीगढ़
शानदार सुरों की महफिल सजी। कैलाश खेर ने अपने गीतों से समां बांध दिया। मैं इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बना।-कन्हैया वार्ष्णेय, बीएमबी मसाले
पद्मश्री कैलाश खेर की शानदार प्रस्तुति ने मन मोह लिया। उन्होंने मनमोहक और दिल जीतने वाली प्रस्तुति दी।-विबुध तावरी, माहेश्वरी नर्सिंग एंड पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट
कैलाश खेर ने मंच पर धमाल मचा दिया। पार्श्व गायक की तरह नहीं, बल्कि एक आध्यात्म गुरु के रूप में नजर आए।-डॉ. नरेंद्र सांगवान, सांगवान सिटी


अभी तक कैलाश खेर को सोशल मीडिया और विभिन्न टीवी चैनलों पर देखा था। अपने सामने उन्हें गीत गाते हुए देखा तो बेहद खुशी हुई।-डॉ. संजय भार्गव, वरुण हॉस्पिटल
कैलाश खेर का कैलाशा सुनने के लिए पिछले कई दिन से इंतजार था। अमर उजाला ने इस इंतजार को पूरा किया। अच्छे आयोजन के लिए अमर उजाला परिवार को बधाई।-अनमोल गुप्ता, कोर्णाक पॉलीट्यूब
अमर उजाला ने कैलाश खेर के गीतों की शानदार महफिल सजायी। अपने पसंदीदा गायक कलाकार को सुनने का अवसर मिला । काफी आनंद आया।-निशांत सिंघल, प्रशांत इंटरप्राइजेज
यूं तो अलीगढ़ महाकवि नीरज की जन्म भूमि है, लेकिन कैलाश खेर ने जिस तरह अलीगढ़ में गीतों की महफिल सजायी उसने काफी आनंदित किया।-डॉ. राकेश नंदन, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल
कैलाश खेर का सूफियाना अंदाज बेहद अच्छा लगता है। इस बार खुद के सामने गाते हुए देखा बहुत आनंद आया ।-प्रवीन अग्रवाल, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल
आज के दाैर में यूं तो बहुत गायक कलाकार हैं, लेकिन गीतों से सुरों का सीधा संबंध अगर किसी ने बनाया है तो वो कैलाश खेर ही हैं।-अजय शर्मा, थ्री डॉट्स सेवामार्ग पब्लिक स्कूल

कैलाश खेर सुरों के बेताज बादशाह हैं। कार्यक्रम को लेकर कई दिनों से इंतजार था, जो आज पूरा हुआ। काफी अच्छा लगा ।-संजीव माहेश्वरी, विनीत ऑटोमोबाइल्स
तेरे नाम से जी लूं, तेरे नाम से मर जाऊं गाना उन्हें बेहद पसंद हैं। कैलाश खेर ने यह गाना फिर से सुनाया बहुत आनंद आया।-परवेज खान, अलदुआ फूड प्रोसेसिंग
जिस तरह से कैलाश खेर ने एक के बाद एक सुरों की महफिल सजायी उससे मन काफी आनंदित हुआ। कैलाशा ने तो दिल को छू लिया ।-मयंक अग्रवाल, मस्कट ग्रुप
अभी तक कैलाश जी को टेलीविजन व सोशल मीडिया पर गीत गाते हुए देखा था। आज पूरे तीन घंटे के कार्यक्रम में उन्हें गाते देखा बहुत आनंद आया।-विकास जैन, पेक्ट लॉक्स
यूं तो कैलाश खेर अलीगढ़ नुमाइश में आकर अपने गीतों का मंच सजा चुके हैं, लेकिन अमर उजाला के कार्यक्रम की बात ही कुछ और थी।-राजीव शर्मा, कावेरी ग्रुप

कैलाश खेर का सूफियाना अंदाज और भक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर शिव स्तुति, शिव तांडव का नृत्य बेहद अनूठा था।-श्याम कुंतैल, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल
सबसे चहेते गायक कलाकार के रूप में कैलाश खेर को मंच से गाते हुए देखना बेहद सुखद रहा ।-इंजी. पंकज महलवार, आईआईएमटी ग्रुप
पिछले कई दिनों से कैलाश को देखने का इंतजार था जो आज पूरा हुआ । पूरे कार्यक्रम में खूब आनंद आया ।-डॉ. अमित वार्ष्णेय, वृंदा हॉस्पिटल
कैलाश ने अपने सुरों की ऐसी तान छेड़ी कि पता हीं नहीं चला कि कब कार्यक्रम शुरू हुआ और कब खत्म हो गया ।-डॉ. रिषभ गौतम, अभिश्री हॉस्पिटल
कैलाश के हरेक बोल दिल को छू गए। मन ऐसा कर रहा था कि रात भर कार्यक्रम चलता रहे।-शोभित अग्रवाल, स्पाइडर लॉक्स
कैलाशा सुनकर रोम-रोम जोश से भर गया । सुरों का अंदाज और मखमली आवाज ने आनंद का अनुभव करा दिया ।-मनोज गौतम, एमकेजी मीडिया

कैलाश खेर ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। अमर उजाला का आयोजन प्रशंसनीय है।-चंचल शर्मा, राधा मोहन डेवलपर्स एंड कोलाेनाइजर्स
कैलाश खेर का कार्यक्रम बेहद शानदार रहा। ऐसे कार्यक्रम का साक्षी बनकर मुझे काफी प्रसन्नता हुई।-डॉ. दिनेश शर्मा, शर्मा आर्थो प्लास्टी एंड मल्टी स्पेशलिटी
कैलाश खेर को साक्षात सुनना मुझे अच्छा लगा है। अक्सर उन्हें टीवी या यूट्यूब पर सुनता था।-पुष्कर सिंह राठौर, एवीपी इंटरनेशनल स्कूल
मुझे आशा नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है, जो कैलाश खेर नाइट हुई, वह अद्भुत नाइट थी।-हिमांशु गुप्ता, एक्सट्रीम एक्सपोर्ट
आध्यात्म को जिस तरह कैलाश खेर ने अपने सुरों में पिरोया है, वह दर्शनीय है।-नरेंद्र पचौरी, समाजसेवी
सच में कहूं तो यह कार्यक्रम बहुत शानदार रहा है। कैलाश खेर की नाइट यादगार रहेगी।-अरविंद गुप्ता, कैपिटल ट्रांसपोर्ट
मैं दावे से कह सकता हूं कि जितने कलाकारों को सुना है, उसमें कैलाश खेर बहुत शानदार रहे हैं।-अमित अग्रवाल, तनिष्क शोरूम
कैलाश खेर ने जिस तरह से गाना गाया है, उसका स्मरण हमेशा रहेगा। अद्भुत कार्यक्रम रहा है।प्रवीन यादव, मंगलम कांप्लेक्स सेंटर प्वाइंट
अमर उजाला ने कैलाश खेर नाइट का भव्य आयोजन कर शहरवासियों का भरपूर मनोरंजन करने का अवसर प्रदान किया, इसके लिए बहुत सारी बधाई। उम्मीद है भविष्य में पत्रकारिता के मापदंडों को पूरा करने के साथ ही अपने सामाजिक सरोकारों को भी पूरा करेगा। - विशाख जी . डीएम

शाम से ही लगी थी पास के लिए कतार

कैलाश खेर को लेकर शहर के श्रोताओं में खासी दीवानगी देखने को मिली। उनकी दीवानगी का आलम यह था कि रमाडा होटल के बाहर शाम से ही उनके चहेते श्रोताओं की लंबी कतारे लगी हुई थी। हालांकि कार्यक्रम में केवल पास के जरिए ही एंट्री थी, लेकिन श्रोताओं की दीवानगी को देखते हुए अमर उजाला प्रबंधन में उन्हें कार्यक्रम में जाने की अनुमति दे दी।


कैलाश को नजदीक से देख रोमांचित हुए श्रोता
शहर में अपने पसंदीदा गायक कलाकार की एक झलक पाने के लिए दर्शकों में इतनी दीवानगी थी कि वे बार-बार अपनी कुर्सियों से उठ जा रहे थे। जब माैका मंच के सामने डांस करने का मिला तो वे खुद को थिरकने से रोक न सके। शिव स्तुति पर कैलाश खेर ने जब श्रोताओं को मंच पर बुलाया तो उनमें नृत्य करने की होड़ मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed