फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mafia successful at the centers of the country, administration fails

देहात के सेंटरों पर माफिया सफल, प्रशासन विफल

Wed, 22 Mar 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Wed, 22 Mar 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
Mafia successful at the centers of the country, administration fails
गंगीरी क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र पर कमरे में चार्ट लगाकर नकल करते परीक्षार्थी। - फोटो : Amar Ujala
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए प्रशासन के प्रयास विफल दिखाई दे रहे हैं। स्थिति यह है कि  प्रशासन और पुलिस अधिकारी छापेमारी तो कर रहे हैं, लेकिन इसका असर देहात के उन इलाकों में पड़ता नहीं दिख रहा, जोकि नकल के लिए विख्यात हैं। इन इलाकों में धड़ल्ले से नकल कराई जा रही है। कहीं ब्लैक बोर्ड पर चार्ट लगाकर परीक्षार्थियों को नकल कराई जा रही है, तो कहीं इमला बोली जा रही है। कुछ परीक्षा केंद्रों पर तो सॉल्वर तक उपलब्ध हैं। नकल माफिया इसके एवज में पहले ही परीक्षार्थियों से मोेटी रकम भी वसूल चुके हैं। यह स्थिति तो तब है, जबकि यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह यह बयान दे चुके हैं कि नकल के  कलंक को यहां से मिटाया जाएगा। लेकिन मंगलवार को यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा में देहात के माफियाओं ने बेखौफ नकल कराई गई।
विज्ञापन


गंगीरी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में नकल माफियाओं ने मंगलवार को शाम की पाली में भौतिक विज्ञान के प्रथम प्रश्नपत्र में ब्लैकबोर्ड पर चार्ट लगा कर धड़ल्ले से नकल कराई। नकल रोकने को लेकर प्रशासन में सुस्ती दिखाई दी। मंगलवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा और कोई अधिकारी क्षेत्र में नजर नहीं आया। ऐसे में नकल माफियाओं के हौसले और बुलंद दिखाई दिए। इसी तरह दादों क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र पर कमरे में खडे़ होकर परीक्षार्थियों को इमला बोलकर नकल कराई गई। छर्रा संवाददाता के  अनुसार बरला क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पुलिस व कॉलेज चौकीदार को चकमा देकर छात्र दीवार पर चढ़ गए और नकल कराने में जुटे रहे। 
विज्ञापन


सामूहिक नकल पकड़ी, परीक्षा केंद्र डिबार करने की संस्तुति
 यूपी बोर्ड की मंगलवार को हुई परीक्षा के दौरान भी सचल दल की छापेमारी जारी रही। डीआईओएस ने कई केंद्रों पर सामूहिक नकल पकड़ी और दो दर्जन से ज्यादा नकलची दबोचे। एक केंद्र व्यवस्थापक को दो कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। इस केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की है। साथ ही कई केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस भी दिया गया है। अन्य सचल दलों ने भी नकलची पकड़े। यूपी बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र था। डीआईओएस राजू राना ने ग्राम समाज उमा विद्यालय उटवारा में छापा मारा तो वहां सामूहिक नकल हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर डीआईओएस ने दस छात्रों को रिस्टीकेट कर दिया। उन्होंने दो कक्ष निरीक्षकों की भी नकल कराने में संलिप्तता पाई और केंद्र व्यवस्था कोे निर्देश दिए कि इनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं। वहां केंद्र व्यवस्थापक भी बदल दिया गया और केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की गई है। साथ ही केंद्र व्यवस्थापक की वेतनवृद्धि भी रोक दी गई है। भगवती देवी इंटर कॉलेज मानपुर, खैर के निरीक्षण में भी डीआईओएस ने चार नकलची पकड़े। अजय स्मारक इंटर कॉलेज अर्राना बझेड़ा में डीआईओएस की छापेमारी के दौरान दो नकलची पकड़े गए। सरोज देवी इंटर कॉलेज जरारा में उन्हें नौ छात्र सामूहिक रूप से नकल करते मिले। वहां नकल सामिग्री भी पकड़ी। इन सभी छात्रों को रिस्टीकेट कर दिया गया। साथ ही केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस दिया गया। जहां-जहां नकलची पकड़े गए हैं। उनके केंद्र व्यवस्थापकों को भी नोटिस दिया गया है। इधर, नौरंगीलाल जीआईसी के प्रधानाचार्य शीलेंद्र यादव ने भी कलावती देवी इंटर कॉलेज खेड़ा दयालनगर खैर में इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा। 


प्रश्नपत्र देख अधिकांश विद्यार्थियों के खिले चेहरे 
यूपी बोर्ड परीक्षा में भौतिक विज्ञान का प्रश्नपत्र देख अधिकांश परीक्षार्थियों के चेहरे खिल गए। वहीं कुछ विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र कठिन लगा। 

प्रश्नपत्र आसान था। तैयारी के आधार पर ही प्रश्नपत्र आया था। सारे प्रश्न करके आई हूं। 
- याचना,  रावणटीला।  

प्रश्नपत्र में सवाल आसान थे। काफी मेहनत भी की थी। उम्मीद है कि अंक भी अच्छे आएंगे। 
- डौली अग्रवाल, धनीपुर।

प्रश्नपत्र में कुछ सवाल टफ थे। जिनके उत्तर नहीं दे पाई हूं। फिर भी अंक अच्छे आएंगे।
- निक्की वार्ष्णेय, सराय हकीम।

9,624 ने छोडी़ परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थी लगातार मैदान छोड़ रहे हैं। अब तक इंटर तथा हाईस्कूल के सभी विषयों में 9,624 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed