फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Madarsa students rally rally against terrorism

मदरसे के छात्रों ने आतंकवाद के खिलाफ निकाली रैली

Sat, 23 Feb 2019 01:30 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 23 Feb 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Madarsa students rally rally against terrorism
मदरसे के छात्र रैली निकालते हुए। - फोटो : Amar Ujala
जमीअतुल उलमा अलीगढ़ इकाई के बैनर तले दारुल उलूम अरबिया मदरसे के छात्रों ने आतंकवाद के खिलाफ रैली निकाली। साथ ही केंद्र सरकार से मुस्लिम युवाओं को ज्यादा से ज्यादा सेना में भर्ती करने की मांग की गई। उधर, पुलवामा में शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जबकि मोमबत्ती जलाकर व दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों के लिए विशेष दुआ की गई। 
विज्ञापन




यूसुफ गार्डन में शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने कहा कि हम सब शहीद परिवारों के साथ हैं। उनके परिवारों की ज्यादा से ज्यादा मदद की जाए। कार्यक्रम संयोजक मुफ्ती अकबर कासमी ने कहा कि जमीअतुल उलमा ने देश की आजादी में हजारों उलमा ने शहादत दी। पूर्व विधायक जमीर उल्लाह खां ने कहा कि जमीयतुल उलमा की तारीख रही है कि आजादी की सबसे पहली लड़ाई उलमा ने लड़ी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश महासचिव डॉ. रक्षपाल सिंह ने कहा कि इस देश को आजाद कराने से लेकर और आज तक देश की सेवा करने में सभी धर्मों के साथ मुस्लिम समाज का काफी महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन





महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद ने कहा कि मुस्लिम युवाओं को ज्यादा से ज्यादा सेना में भर्ती की जाए, ताकि अपने देश की सेवा कर सकें। अध्यक्षता शान मोहम्मद ने की व संचालन पार्षद मुशर्रफ हुसैन ने किया। इस अवसर पर कारी मोहम्मद सगीर, कारी सलाहुद्दीन, हाफिज मुर्शीद, मौलाना जुनैद, हाजी रईस निसार, कारी मोहम्मद नाजिम, कारी मोहम्मद इंतजार, कारी ताहिर मोहम्मद, शाहजहां, इमरान खान, जाकिर राठी, अख्तर पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed