फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lover couple commits suicide by hanging from tree

पेड़ से फांसी पर लटककर प्रेमी युगल ने की आत्महत्या

Thu, 15 Aug 2019 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Lover couple commits suicide by hanging from tree
सांकेतिक तस्वीर

कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी एबरन में मंगलवार की रात आम के पेड़ पर फांसी से लटककर प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। पुलिस अफसरों ने मौका मुआयना किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दोनों की शादी कुछ माह पूर्व अलग-अलग जगह हुई थी। देर रात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताया गई है।

विज्ञापन


नगला भाव सिंह नगला दली निवासी ज्योति (20) पुत्री राजवीर सिंह और जुगनू (22) पुत्र धर्मवीर एक ही मोहल्ले के थे। बताते हैं कि प्रेम प्रसंग की वजह से ही ज्योति की शादी बीती 10 जून को मथुरा और जुगनू की शादी 25 मई को खंदौली में कर दी गई। कुछ दिनों पहले ही रक्षाबंधन मनाने के लिए ज्योति गांव आई थी। इसके बाद दोनों की फिर मुलाकात हुई। मंगलवार की देर रात पास के गांव गढ़ी एबरन स्थित एक खेत में लगे आम के पेड़ पर साड़ी से फांसी का फंदे से लटककर दोनों ने अपनी जान दे दी।
विज्ञापन


सुबह जब लोग खेतों की ओर गए तो देखा कि दोनों के शव साड़ी के अलग-अलग छोर से लटक रहे थे। ज्योति और जुगनू के हाथों से खून रिस रहा था। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहले दोनों ने पहले अपने हाथों की नसें काटी थीं। सूचना पर एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, सीओ योगेश कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राठी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह घटनास्थल के निरीक्षण के अलावा वहां पूछताछ से ही यह लग रहा था कि दोनों ने आत्महत्या की है। यह प्रेमप्रसंग का मामला है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण हैंगिंग आया है। इससे स्पष्ट है कि दोनों ने आत्महत्या ही है। -सिद्धार्थ वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, हाथरस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed