फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सास-दामाद की लव स्टोरी : घरवालों ने नहीं रुकने दिया तो यहां काटी रात, फिर दोनों ने छोड़ दिया गांव

Sun, 20 Apr 2025 11:47 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 20 Apr 2025 11:47 PM IST
सार

परिवार ने उन्हें घर में नहीं रुकने दिया। इस मामले में परिवार ने चुप्पी साध ली है। राहुल के पिता कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Love story of mother-in-law and son-in-law: Spent the night at neighbor's house
होने वाली सास और दामाद - फोटो : अमर उजाला

होने वाले दामाद राहुल के साथ गई सास सपना को राहुल के परिवार ने स्वीकार नहीं किया। परिवार ने उन्हें घर में नहीं रुकने दिया। रात उन्होंने पड़ोसी के घर में काटी। इसके बाद सुबह वे फिर से गायब हो गए। अब कहां गए, किसी को इसकी खबर नहीं। हां, एक दोस्त ने जरूर उन्हें बाइक से पाली क्षेत्र में छोड़ा। 


 

Love story of mother-in-law and son-in-law: Spent the night at neighbor's house
होने वाले दामाद के संग सास - फोटो : अमर उजाला

इस मामले में परिवार ने मामले में चुप्पी साध ली है। राहुल के पिता कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहे हैं। मडराक के गांव मनोहरपुर कायस्थ के जितेंद्र की पत्नी सपना के अपने दामाद राहुल से प्रेम संबंध हो गए थे। बेटी की शादी से पहले दोनों घर से निकल गए। दोनों बुधवार को दादों थाने पहुंच गए। यहां आकर उसने यही बयान दिया कि वह दोनों अपनी मर्जी से गए थे। दोनों जीवन भर साथ ही रहेंगे। 
सास और दामाद की लव स्टोरी: 'फोन तोड़ दूंगी…', इस सवाल पर भड़की सपना बोली- मैं आपके आगे हाथ जोड़ती हूं, प्लीज

Love story of mother-in-law and son-in-law: Spent the night at neighbor's house
होने वाली सास और पीड़ित ससुर और होने वाला दामाद - फोटो : अमर उजाला

बहरहाल, इस मामले में काउंसिलिंग भी बेनतीजा रही। महिला के बेटे भी कहते रहे घर चलने को मगर वह नहीं मानी। एसपी देहात अमृच जैन के मुताबिक महिला ने अपनी मर्जी से होने वाले दामाद संग जाने की बात कही। चूंकि दोनों बालिग हैं। इसलिए महिला को राहुल संग भेजा गया। इससे पहले दंपती के आरोपों पर परिवार परामर्श केंद्र में काउंसिलिंग भी कराई गई। सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे उसकी मर्जी से भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Love story of mother-in-law and son-in-law: Spent the night at neighbor's house
शादी का कार्ड और सास के साथ होने वाला दामाद - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, मडराक के गांव मनोहरपुर कायस्थ का जितेंद्र गांव में अपनी पत्नी सपना, बेटी और बेटों संग रहता था। जितेंद्र ने अपनी बेटी की शादी दादों के गांव मछरिया निवासी राहुल से तय कर दी थी। 16 अप्रैल को बरात आनी थी। इससे पहले सपना और होने वाले दामाद के बीच प्रेम संबंध बन गए और दोनों मौका देखकर 6 अप्रैल को घर से निकल गए। परिवार वालों का आरोप था कि सपना घर से जेवरात और पैसा लेकर गई है। 

विज्ञापन
Love story of mother-in-law and son-in-law: Spent the night at neighbor's house
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला

बेटी का कहना था कि उसके लिए मां मर चुकी है। हम कोई संबंध नहीं रखेंगे। बस हमारा पैसा और जेवर वापस करा दिया जाए। इधर, इस मामले में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई। पुलिस उन्हें तलाश रही थी कि इसी बीच दोनों बुधवार को दादों थाने पहुंच गए। तब से वह जिद पर थी कि वह दोनों अपनी मर्जी से गए थे। दोनों जीवन भर साथ ही रहेंगे। वहीं बेटे घर चलने के लिए कहते रहे। उसका बेटा रोता रहा, लेकिन महिला का दिल नहीं पसीजा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed