Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Conflict between the student union and the municipal corporation over 41 bighas of land

Aligarh News: 41 बीघा जमीन पर छात्रसंघ और नगर निगम में घमासान, प्रॉपर्टी कार्यालय पर जड़ा ताला

Tue, 17 Nov 2026 02:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Conflict between the student union and the municipal corporation over 41 bighas of land
नगला पटवारी में लगा नगर निगम का बोर्ड। संवाद
एएमयू के हॉर्स राइडिंग क्लब की 41 बीघा जमीन के लिए छात्र संघ ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। जमीन के दस्तावेज और नगर निगम का बोर्ड हटाने के लिए दिए गए आवेदन की प्रति नहीं मिलने पर सोमवार को छात्र संघ अध्यक्ष मोहम्मद नोमान अशरफ ने समर्थकों के साथ एमआईसी (मेंबर इंचार्ज) प्रॉपर्टी कार्यालय पर ताला जड़ दिया। छात्रों ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए संपत्ति अधिकारी के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन



रविवार को शपथ ग्रहण करने के अगले ही दिन नवनिर्वाचित छात्र संघ ने इस मामले में मोर्चा खोल दिया। अध्यक्ष मोहम्मद नोमान अशरफ, उपाध्यक्ष नशरा नई, सचिव मोहम्मद हमदान और कैबिनेट सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में छात्र सोमवार शाम संपत्ति कार्यालय पहुंच गए। छात्रों ने अधिकारियों से जमीन से जुड़े दस्तावेज मांगे, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनका आक्रोश बढ़ गया। छात्रों की भीड़ देखकर संपत्ति अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय से चले गए।
विज्ञापन



छात्र संघ अध्यक्ष नोमान अशरफ ने संपत्ति अधिकारी मो. आसिफ को दो घंटे का अल्टीमेटम देते हुए हॉर्स राइडिंग क्लब की जमीन से संबंधित सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा। उनकी प्रमुख मांग नगर निगम का बोर्ड हटाने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से दिए गए आवेदन की प्रति थी। छात्रों ने उस अधिवक्ता के पास से भी दस्तावेज मंगाने की मांग की, जिसके पास आवेदन की प्रति होने की बात कही जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोमान अशरफ ने दो टूक चेतावनी दी कि तय समय में कागजात नहीं मिले तो संबंधित अधिकारी अपना इस्तीफा तैयार रखें। अल्टीमेटम पूरा होने के बाद कार्यालय की ओर से जमीन से जुड़े दस्तावेज छात्र संघ को उपलब्ध करा दिए गए। इसके बाद नोमान ने कहा कि अब दस्तावेजों का अध्ययन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।



मामले में संपत्ति अधिकारी मो. आसिफ ने बताया कि छात्र संघ ने हॉर्स राइडिंग क्लब की जमीन से संबंधित कागजात मांगे थे, जिन्हें उपलब्ध करा दिया गया है। दस्तावेज मिलने के बाद अब छात्र संघ के अगले कदम पर सबकी निगाहें टिकी हैं। वहीं, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा का कहना है कि यह जमीन नगर निगम की है। इसके सभी दस्तावेज अदालत में प्रस्तुत किए जा चुके हैं। शहर में नगर निगम की और भी काफी जमीनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed