फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सास और दामाद की लव स्टोरी: 'फोन तोड़ दूंगी…', इस सवाल पर भड़की सपना बोली- मैं आपके आगे हाथ जोड़ती हूं, प्लीज

Sat, 19 Apr 2025 03:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 19 Apr 2025 03:16 PM IST
सार

अलीगढ़ में सास और होने वाले दामाद की लव स्टोरी इन दिनों सुर्खियां बटोर रही है। होने वाले दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला मीडिया पर भड़क गई है। पत्रकार ने जब सवाल पूछा तो महिला ने कहा कि मैं आपका फोन तोड़ दूंगी। 

विज्ञापन
Aligarh News Woman Elopes with Future Son-in-Law Love Affair Case Inside Story
Aligarh Love Story - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में सास और होने वाले दामाद की लव स्टोरी में नया अपडेट आया है। महिला अब होने वाले दामाद राहुल के साथ ही रहेगी। परिवार परामर्श केंद्र में हुई काउंसिलिंग के बाद वह राहुल संग जाने की जिद पर अड़ी रही। तमाम प्रयास के बाद शुक्रवार शाम उसे होने वाले दामाद राहुल और उसके परिजनों के साथ भेज दिया गया। जाते समय सास सपना मीडिया पर भड़क गई। 


सपना के भड़ने के एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक पत्रकार ने महिला से सवाल पूछना चाहा तो उसने उसका मोबाइल तोड़ने की धमकी दे डाली। 
Aligarh News Woman Elopes with Future Son-in-Law Love Affair Case Inside Story
अलीगढ़ सास - फोटो : सोशल मीडिया
पत्रकार ने पूछा- कि 'आप होने वाले दामाद राहुल से शादी करेंगी?' इस पर महिला ने पत्रकार की ओर उंगली दिखाते हुए कहा कि 'आप मुझसे सवाल मत पूछो, नहीं तो मोबाइल तोड़ दूंगी। मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहती हूं। पत्रकार ने दोबारा सवाल पूछा तो उसने कहा कि मैं आपके आगे हाथ जोड़ती हूं। आप से रिक्वेस्ट करती हूं आप वीडियो न बनाएं। आप चले जाइए प्लीज। इसके बाद उसने ड्राइवर से गाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए कहा।
Aligarh News Woman Elopes with Future Son-in-Law Love Affair Case Inside Story
aligarh love story - फोटो : अमर उजाला
होने वाले दामाद ने दिया ये जवाब
वहीं, होने वाले दामाद से जब पूछा कि आप कहां से आ रहे हैं और कहां जा रहे हैं तो वह बोला मडराक थाने से छूटे हैं और कहीं पर रूकेंगे। जब पूछा कि आप महिला को सास के रूप में ले जा रहे हो या पत्नी के रूप में तो उसने कहा कि पत्नी के रूप में ले जा रहा हूं। जब पूछा गया कि तुम्हारे पिता ने कहा है कि वह आपको घर में नहीं रखेंगे, बेदलख करेंगे, तो आप इस पर क्या कहेंगे, वह बोला इस पर अभी मैं कुछ नहीं बोलूंगा। उनसे पूछा कि आप इन्हें पत्नी के रूप में कैसे लेकर जा सकते हो क्या शादी या कोर्ट मैरिज हो गई है तो वह बोला सब फाइनल हो गया है। बाद में मीडिया वालों से बोला बस बहुत हो गया अब सब हटाओ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aligarh News Woman Elopes with Future Son-in-Law Love Affair Case Inside Story
Aligarh Saas Damad Love Story - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि दो दिन तक महिला की काउंसिलिंग की गई। उसके साथ होने वाले दामाद की भी काउंसिलिंग की गई। परिवार परामर्श केंद्र पर शुक्रवार को दिन भर दोनों को समझाया गया। मगर महिला एक ही जिद पर रही। वह पति संग जाने को राजी नहीं थी। इसी आधार पर उसे राहुल व उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।


 
विज्ञापन
Aligarh News Woman Elopes with Future Son-in-Law Love Affair Case Inside Story
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला
बच्चों पर भी नहीं रहा महिला का झुकाव 
काउंसिलिंग से पहले महिला को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया। यहां भी महिला से स्टाफ ने बातचीत की। महिला को बच्चों के विषय में बात करते हुए कहा कि कम से कम उनका तो कुछ सोचो, मगर महिला ने साफ कह दिया कि उसने जो झेला है। उसके आगे अब उसे कुछ समझ नहीं आ रहा। राहुल ने सहारा दिया है, उसी के साथ जाएगी। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed