Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Political heavyweights including Prime Minister Modi will attend Sandeep Singh wedding

Aligarh News: संदीप सिंह की शादी में जुटेंगे प्रधानमंत्री मोदी समेत सियासत के दिग्गज

Tue, 17 Nov 2026 01:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Political heavyweights including Prime Minister Modi will attend Sandeep Singh wedding
संदीप सिंह
बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह के विवाह के बहाने प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व, केंद्र सरकार के मंत्रियों, संघ के प्रमुख पदाधिकारियों और लोधी समाज के दिग्गजों का जमावड़ा दिल्ली में लगेगा। परिवार ने आयोजन को तीन अलग-अलग चरणों में करने की तैयारी की है।
विज्ञापन





दोनों भाइयों की सगाई का कार्यक्रम अलीगढ़ में संपन्न हो चुका है। अब 26 नवंबर को दिल्ली के द लीला होटल में विवाह का मुख्य समारोह होगा। इसमें करीब 200 विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के कुछ चुनिंदा मंत्रियों को भी निमंत्रण भेजा गया है। दोनों परिवारों के सदस्यों और करीबी लोगों की मौजूदगी में यह आयोजन संपन्न होगा।
विज्ञापन





27 नवंबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रिसेप्शन प्रस्तावित है। इसमें करीब 10 हजार मेहमानों के पहुंचने की व्यवस्था की जा रही है। अतिथि सूची में भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के नेता, केंद्रीय मंत्री, संगठन के पदाधिकारी और कल्याण सिंह के राजनीतिक सफर के पुराने सहयोगियों को जगह दी गई है। उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस आयोजन का एक अहम पक्ष लोधी समाज के राजनीतिक और सामाजिक नेतृत्व की भागीदारी भी है। कल्याण सिंह का इस समाज में व्यापक प्रभाव रहा है। उनके राजनीतिक दौर से जुड़े पुराने चेहरों के साथ वर्तमान पीढ़ी के नेताओं की मौजूदगी भी समारोह को खास बनाएगी। अलीगढ़ के कई प्रमुख लोगों को भी निमंत्रण भेजा गया है।

इधर, दिसंबर में लखनऊ में एक और कार्यक्रम आयोजित किए जाने की चर्चा है। हालांकि इसकी तारीख और स्वरूप को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि इसमें प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन से जुड़े प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया जा सकता है।

रिसेप्शन में अलीगढ़ से शामिल होंगे एक हजार से अधिक लोग

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले 27 नवंबर के कार्यक्रम में अलीगढ़ से भी एक हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसमें पार्टी पदाधिकारियों से लेकर उद्यमी, अधिकारी, गणमान्य जन, जनप्रतिनिधि आदि शामिल हैं। कुछ लोग एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंच जाएंगे। इसके लिए उन्होंने चाणक्यपुरी में होटल भी बुक करा दिए हैं। यह होटल द लीला के पास ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed