फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lost friends then helmet ' life ' of the mission made

दोस्त खोया तो हेलमेट को ‘जिंदगी’ का मिशन बनाया

Mon, 21 Dec 2015 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Mon, 21 Dec 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
Lost friends then helmet ' life ' of the mission made
यह पहल, देखने में भले ही छोटी सी नजर आती है। इसके मायने बहुत बड़े हैं। जमाना जिस पीढ़ी को शरारती और गैर जिम्मेदार कहते नहीं थकता, अपने दोस्त की याद में वह पीढ़ी जिंदगी बचाने के मिशन पर निकल पड़ी है।
विज्ञापन


शहर के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले 10 वीं और 12 वीं के छात्र- छात्राओं ने शनिवार को वाकई कमाल कर दिया। यातायात विभाग से लेकर ट्रैफिक पुलिस भी हेलमेट के प्रति जागरूकता जो संदेश नहीं दे सकी इन बच्चों ने रैली निकालकर दे दिया।
विज्ञापन


शहर के एक नामचीन स्कूल के कक्षा 10 के छात्र संकेत प्रताप सिंह का 30 नवंबर को एटा चुंगी के पास हादसा हो गया था। हेलमेट न पहने होने के कारण चोट गंभीर रूप से लगी उपचार के दौरान एक दिसंबर को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 संकेत की मौत ने उसके दोस्तों को झकझोर दिया। युवा उम्र की दहलीज पर खड़े इन छात्र-छात्राओं ने संकेत के साथ हुई घटना को एक सबक के रूप में लिया। संकेत के सहपाठी और अभिन्न मित्र अखंड प्रताप सिंह ने अपने अन्य दोस्तों के साथ प्रण लिया कि वह दोस्त की याद में लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक करेंगे।

फिर क्या था, शहर के सभी स्कूलों में कक्षा 10 -11 और 12 वीं के छात्रों के बीच यह एक-दूसरे के जरिये संदेश पहुंचा। शनिवार को अहिल्याबाई स्पोर्ट्स स्टेडियम में छात्र -छात्राएं एकत्रित हुए। यहां से वह जागरूकता रैली केला नगर चौराहे, मैरिज रोड, किशनपुर तिराहा होते हुए स्टेडियम पर ही सम्पन्न हुई।

इसमें हर्षिल, सचिन ठाकुर, अभिषेक, गौरव, विशाल चौधरी, सलमान, हर्ष, वैभव, यश, चित्रा शर्मा, आयुषि सिंह, सृष्टि, सुहानी, वैष्णवी, यशि, प्राची यादव, निशा सिंह, सहीजा जावेद,, निशा, शीतल वार्ष्णेय आदि छात्र छात्राओं ने रैली भाग लेकर लोगों को बताया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट क्यों जरूरी है।


विद्यार्थियों की प्रयास में एडीएम सिटी अवधेश तिवारी, अर्जुन सिंह फकीरा आदि ने भी भाग लिया। जागरूकता रैली में आगे की पंक्ति जिस बैनर को लेकर चल रही थी उसमें मार्मिक अपील थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed