{"_id":"5c7837cfbdec224bc62b63b3","slug":"los-candidate-from-ajit-ballyan-coalition-shown-in-the-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजित बालियान गठबंधन से लोस प्रत्याशी, सम्मेलन में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजित बालियान गठबंधन से लोस प्रत्याशी, सम्मेलन में दिखाया दम
Fri, 01 Mar 2019 01:04 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
कृष्णांजलि मंच पर आयोजित बसपा सम्मेलन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी अजित बालियान के नाम का गुरुवार को औपचारिक एलान कर दिया गया। नुमाइश मैदान के कृष्णांजलि सभागार में दोपहर दो बजे के करीब बसपा सपा और रालोद नेताओं की मौजूदगी में उनको लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया गया। यहां मुख्य अतिथि बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद एवं आगरा अलीगढ़ मंडल के प्रभारी मुनकाद अली ने कहा कि गठबंधन में सीटें तय होने के बाद अलीगढ़ से अजित बालियान की उम्मीदवारी पर बहन मायावती ने मुहर लगाई है। अब हम सभी दलों के साथ मिल कर उनको विजयी बनाएंगे और बहन मायावती के हाथों को मजबूत करेंगे।
मुनकाद ने एक शेर से शुरूआत की। बोले हयात लेके चलो.. कायनात लेके चलो.. चलो तो सारे जमाने को साथ लेके चलो..। उन्होंने कहा कि गठबंधन सभी को साथ लेकर चल रहा है। बोले कश्मीर में खूनी खेल हो रहा है, लाशों पर राजनीति हो रही है। कुछ लोग महारैली कर रहे हैं। ये सब राजनीतिक फायदे के लिए हो रहा है। कहा कि आंधियां मगरूर दरख्तों को पटख जाएंगी..। वही साख बचेगी जो लचक जाएंगी..।
इससे पहले बसपा नेता एवं मेयर मो. फुरकान ने कहा कि अलीगढ़ हमेशा से पूरे देश को संदेश देता रहा है। इस बार भी गठबंधन का प्रत्याशी यहां से जितेगा और पूरे देश को संदेश जाएगा। बोले मेरे खुद के चुनाव में सब एकजुट हुए और भाजपा प्रत्याशी को हरा कर हम सबके साथ से मेयर बने। अब हम सब फिर से पूरे देश को संदेश देंगे और नई सरकार बनाएंगे। पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह ने कहा कि राम मंदिर के नाम पर सत्ता काबिज करने वाले अब कहां हैं..? मंदिर क्यों नहीं बना..? वर्ष 2014 में उन्नति और प्रगति के नाम पर बनी सरकार अब आवास, रोजगार, दो करोड़ नौकरी, किसानों को राहत देने में फेल हो गई है। आज अभिनंदन दुश्मनों के कब्जे में है। उसके पिता और माता बेहाल हैं। सैकड़ों माता पिता अपने सैनिक पुत्रों की चिंता में है। पूर्व विधायक जफर आलम ने कहा कि गरीबों के हक के लिए हम सब एक हुए हैं। हमारा लक्ष्य सिर्फ गरीबों को उनका हक दिलाना है। इसलिए गठबंधन के प्रत्याशी को जिताएं। इससे ज्यादा मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है।
विज्ञापन
बसपा एमएलसी प्रताप सिंह ने कहा कि भविष्य को मंगलमय बनाने के लिए गठबंधन जरूरी है। हम सब मिल कर गठबंधन प्रत्याशी को जिताएंगे। सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि किसानों की हालात बहुत खराब है। किसानों की मदद के लिए हम सबको एकजुट होना चाहिए। रालोद जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने कहा कि रालोद का एक एक कार्यकर्ता पांच विधानसभा क्षेत्र से एक एक वोट डलवाएगा और प्रत्याशी को जिताएगा। कार्यक्रम का संचालन बसपा के जोन कोआर्डिनेटर गजराज विमल ने किया। इस मौके पर जोन कोआर्डिनेटर सुनील चित्तौड़, जोन कोआर्डिनेटर रघुवीर सिंह उषवा, पूर्व कबीना मंत्री ख्वाजा हलीम के पुत्र ख्वाजा हसन जिबरान, मुजाहिद किदवई, विनोद सविता, शाकिर अंसारी, शहजाद अल्वी, जस्सू शेरवानी, अज्जू इस्हाक, सपा महानगर अध्यक्ष सैयद जावेद अजीज, रंजीत सिंह, मुंतजिम किदवई, बसपा जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव, अशोक कुमार सहित बसपा, सपा और रालोद के कई नेता मौजूद रहे।