{"_id":"5de963f28ebc3e54fd32ef3d","slug":"looted-three-lakh-rupees-aligarh-news-ali220665552","type":"story","status":"publish","title_hn":"मडराक में मिर्ची गैंग ने व्यापारी से लूटे 3.60 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मडराक में मिर्ची गैंग ने व्यापारी से लूटे 3.60 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मिर्ची गैंग सक्रिय हो गया है। इस गैंग ने मंगलवार देर रात मडराक क्षेत्र में शराब व बालू-बदरपुर व्यापारी पर हमला बोलकर 3.60 लाख रुपये लूट लिए। घटना के वक्त व्यापारी अपने गांव के दो मजदूरों को बाइक पर बैठाकर कस्बा स्थित दुकान से गांव लौट रहा था। तभी घेराबंदी कर बदमाशों ने हमला बोल दिया। इस दौरान पहले आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। फिर लाठी-डंडों से मारपीट की। लुटेरों के जाने के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल भी भेजा। देर रात खबर पर एसएसपी सहित आला पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल की और मामले के खुलासे के लिए एसओजी/सर्विलांस टीम को लगाया गया है। पुलिस टीमों ने इलाके में सक्रिय लुटेरों की कुंडली खंगालना शुरू कर दिया है।
घटनाक्रम के अनुसार मडराक सीमा पर स्थित हाथरस सासनी क्षेत्र के गांव देदामई निवासी अनिल कुमार सिंह पुत्र दलवीर सिंह की कस्बा मडराक में बिल्डिंग मैटेरियल व देशी शराब की दुकान है। मंगलवार शाम करीब आठ बजे दोनों दुकानों से दिन भर की बिक्री के करीब साढ़े तीन लाख रुपये एकत्रित कर वह दुकान पर ही काम करने वाले गांव के दो मजदूर मनोज व सलीम को बाइक पर बैठाकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गांव नोहटी से पहले सांदलपुर लिंक मार्ग पर पीछे से अपाचे बाइक पर आए दो बदमाशों ने पहले पैर मारकर उनकी बाइक को गिरा दिया। इसी बीच वहां पहले से झाड़ियों में छिपे दो बदमाश और निकल आए।
इन बदमाशों ने वहां मिर्ची पाउडर उनके चेहरों पर फेंक दिया। इससे वह तीनों बदहवास हो गए। इसके बाद चारों बदमाशों ने उन्हें लाठी डंडों से पीटा और बाद में तमंचे दिखाते हुए अनिल के हाथ में लगा रुपयों का बैग और जेब में पर्स में रखे 10 हजार रुपये के अलावा दुकान के कागजात, चेकबुक आदि लेकर नोहटी की ओर भाग गए। इसके बाद अनिल ने अपने परिचितों के जरिये पुलिस को सूचना दी। खबर पर मडराक पुलिस के साथ-साथ एसएसपी आकाश कुलहरि भी पहुंच गए। पहले तीनों घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। बाद में अनिल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर मडराक सुरेश चंद्र के अनुसार घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिले में मिर्ची गैंग पहली बार आया सामने
यह पुलिस को धोखा देने की प्लानिंग है या वाकई यहां मिर्ची गैंग आ गया है, यह तो बदमाशों के पकड़े जाने पर सामने आएगा। मगर इतना जरूर है कि अपने जिले में पिछले कुछ सालों में इस तरह लूट से पहले मिर्ची पाउडर उड़ाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाली मॉडस अपरेंडी पहली बार दिखाई दे रही है। इसके चलते पुलिस की नजर कई गैंगों पर पड़ी है और एक-एक कर उन्हें चिह्नित किया जा रहा है।
एक साल पहले मुठभेड़ में जख्मी गैंग रडार पर
इस घटना के बाद इलाके में पिछले साल लगातार लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने के दौरान मुठभेड़ में दबोचा गया बिन्नामी गैंग रडार पर आ गया है। मुठभेड़ में पकड़े जाने के बाद जेल गया बिन्नामी गैंग जमानत पर बाहर आग गया है। पुलिस उस गैंग के सदस्यों की लोकेशन, वर्तमान गतिविधियों पर काम कर रही है।
- घटना को गंभीरता से लिया गया है। इसके खुलासे के लिए थाना पुलिस के साथ एसओजी/सर्विलांस टीम को लगाया गया है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
-आकाश कुलहरि, एसएसपी