फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lokpal detected scam in 10 blocks of Aligarh

Aligarh: 10 ब्लॉकों में लोकपाल ने पकड़ा 15.46 करोड़ का घोटाला, बीडीओ-लेखाकार पर रिपोर्ट दर्ज करने को लिखा पत्र

Fri, 13 Feb 2026 05:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 13 Feb 2026 05:06 PM IST
सार

लोकपाल विकास वार्ष्णेय ने प्रत्येक ब्लॉक में आधा दर्जन से ज्यादा ग्राम पंचायतों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसमें पता चला कि ज्यादातर जगहों पर पौधरोपण हुआ ही नहीं या नाममात्र का पौधरोपण दिखाया गया।

विज्ञापन
Lokpal detected scam in 10 blocks of Aligarh
घोटाला सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अलीगढ़ जिले के 10 ब्लाॅकों में बीते तीन वित्तीय वर्षों (2021-22, 2022-23 और 2023-24) में हुए पौधरोपण में बड़ा घोटाला सामने आया है। लोकपाल विकास वार्ष्णेय ने छह महीने जांच कर 15.46 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार पकड़ा है। 12 फरवरी को उन्होंने उच्चाधिकारियों को पत्र लिख कर बीडीओ व लेखाकार पर रिपोर्ट दर्ज करने, रिकवरी करने, श्रम रोजगार आयुक्त को बेड इंट्री और एपीओ पर कार्रवाई की सिफारिश की है।

विज्ञापन


जिले के 12 ब्लाॅकों में से 10 में ग्राम पंचायतों ने सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाईं। शासनादेश के बावजूद वन विभाग से मुफ्त मिलने वाले पौधों को ग्राम पंचायतों ने बाजार से खरीदा है। 80 रुपये प्रति पौधे के हिसाब से खरीद की गई, जबकि यह पौधे सरकारी नर्सरी से बिल्कुल नि:शुल्क उपलब्ध होते हैं। तीन साल में कुल 15.46 करोड़ रुपये की धनराशि से लगभग 19.33 लाख पौधे खरीदे गए। यह पौधे जिले से करीब 170 किलोमीटर दूर फिरोजाबाद की नर्सरियों से खरीदे गए।
विज्ञापन


लोकपाल विकास वार्ष्णेय ने प्रत्येक ब्लॉक में आधा दर्जन से ज्यादा ग्राम पंचायतों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसमें पता चला कि ज्यादातर जगहों पर पौधरोपण हुआ ही नहीं या नाममात्र का पौधरोपण दिखाया गया। लोकपाल ने इस मामले में बीडीओ, लेखाकारों पर कार्रवाई की सिफारिश की है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने, बेड एंट्री लगाने और एपीओ स्तर पर कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ जिले के 10 ब्लाॅकों में पौधरोपण के नाम पर 15.46 करोड़ का घोटला पकड़ा गया है। यह घोटाला सिर्फ रुपयों की लूट नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जनता के साथ धोखा है। कुछ लोगों ने करोड़ों की कमाई की है। इसमें मामले में लगातार दबाव और धमकी भी मिल रही है।-विकास वार्ष्णेय, लोकपाल।
लोकपाल की जांच में पौधरोपण में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी योजना में भ्रष्टाचार और गोलमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।-योगेंद्र कुमार, सीडीओ।


दस ब्लाॅकों में हुआ गोलमाल

  • इगलास-1,94,88,683 रुपये
  • अकराबाद-1,60,73,435 रुपये
  • बिजौली-1,02,36,362 रुपये
  • चंडौस-1,50,38,076 रुपये
  • धनीपुर-1,46,89,039 रुपये
  • गंगीरी-1,19,14,144 रुपये
  • गोंडा-1,73,10,664 रुपये
  • जवां-1,90,32,568 रुपये
  • खैर-2,86,54,030 रुपये
  • टप्पल-22,40,442 रुपये
  • कुल-15,46,70,443 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed