फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lok Sabha Speaker Om Birla will come in Aligarh today

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज आएंगे अलीगढ़, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन को करेंगे संबोधित

Sun, 07 Feb 2021 12:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 07 Feb 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Speaker Om Birla will come in Aligarh today
om birla - फोटो : Social Media
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को अलीगढ़ आएंगे। वह अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करेंगे। आगरा रोड स्थित कैलाश फार्म में इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता शनिवार शाम को अलीगढ़ पहुंचे और कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। इससे पहले सांसद सतीश गौतम ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


इस सम्मेलन में वैश्य समुदाय अपना शक्ति का प्रदर्शन कर राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग करेगा। लोकसभा अध्यक्ष के प्रोटोकाल को लेकर एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसमें पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य विभाग तैयारियों को पूरा करने में जुट गए हैं। धनीपुर हवाई पट्टी और आगरा रोड पर इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। राष्ट्रीय अधिवेशन के मीडिया प्रभारी पंकज धीरज, प्रदीप गंगा और गौरव हरकुट ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को यादगार बनाया जाएगा।
विज्ञापन


सवा चार घंटे अलीगढ़ में रहेंगे ओम बिरला
अलीगढ़। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार की दोपहर साढ़े बारह बजे नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-4 से विशेष विमान से चलेंगे और एक बजे वह धनीपुर हवाई पट्टी पर आएंगे। डेढ़ बजे आगरा रोड स्थित कैलाश फार्म हाउस पहुंचेंगे और वहां अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष तीन बजे तक इस कार्यक्रम में रहेंगे। इसके बाद वह गेस्ट हाउस के पास ही सादानी इंडस्ट्रीज पहुंचेंगे। दोपहर साढ़े तीन से चार बजे तक वह सांसद सतीश गौतम, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों के साथ चर्चा करेंगे। सवा चार बजे वह धनीपुर हवाई पट्टी से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। पौने पांच बजे वापस इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेड श्रेणी की सुरक्षा व प्रोटोकाल रहेगा
अलीगढ़। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ जेड श्रेणी का सुरक्षा कवर रहेगा। उनके लिए बी- पॉजीटिव ग्रुप का रक्त, जीवन रक्षक दवाएं, सलामी गारद की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथी ही उनको परोसे जाने वाले सभी व्यंजनों का गहन परीक्षण होगा।

करेंगे माहेश्वरी समाज को संबोधित
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को माहेश्वरी समाज के प्रबुद्ध जनों को संबोधित करेंगे। आगरा रोड स्थित सादानी इंडस्ट्रीज में उनका जोरदार स्वागत होगा। जहां उनका तिलक लगा कर, पगड़ी पहना कर माल्यार्पण होगा। इसके बाद उनको स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा।


लोकसभा अध्यक्ष इस कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज के प्रबुद्ध लोगों को संबोधित करेंगे। कोरोना प्रोटोकाल को देखते हुए इस कार्यक्रम में निर्धारित संख्या में ही लोगों को बुलाया गया है। इस संबंध में शनिवार को भी एक बैठक सादानी इंडस्ट्रीज में हुई। गिर्राज गोदानी ने बताया कि बैठक में विनीत केला, संजीव गोदानी, राम कुमार सादानी, पवन सादानी, विजय पचीसिया, राकेश मोहता, रघुवंश राठी, अभय माहेश्वरी, योगेश माहेश्वरी, मनीष चांढक, सुधीर हरकुट, नरेंद्र पोलू, ललित माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed